Singrauli News: वन विभाग से बर्खास्त शिवराज ने पत्नी के साथ लगाई फांसी, दंपत्ति सुसाइड केस में आया नया मोड़
Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दंपति के सुसाइड की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वन विभाग से बर्खास्त क्लर्क और उसकी पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला हैं।
जानकारी मुताबिक बीते महीने वन विभाग में पदस्थ क्लर्क शिवराज सिंह का ऑफिस में शराब पीते वीडियो वायरल हुआ था। इस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिवराज सिंह को बर्खास्त कर दिया था। आशंका जताई जा रही है कि शायद इसी कार्यवाही के चलते दंपति ने फांसी लगाकर जान दे दी है।

सिंगरौली डीएफओ के जानकारी मुताबिक इस घटना में व्यक्तिगत कारण या कार्रवाई का कारण भी हो सकता है। फिलहाल यह जांच का विषय है। घटना में जांच की जा रही है। पूरी जांच होने के बाद सुसाइड करने का कारण सामने आएगा।
जानकारी मुताबिक सिंगरौली जिले के वन विभाग में पदस्थ क्लर्क शिवराज सिंह पिछले महीने सरकारी कार्यालय में शराब पी रहे थे इस दौरान सहकर्मी रजनी गुप्ता ने उनका वीडियो बना लिया था और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद सहकर्मी की शिकायत पर विभाग ने शिवराज सिंह को बर्खास्त कर दिया था।
इसके बाद शिवराज सिंह कुछ दिनों के लिए अपने गांव सीधी चले गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शिवराज सिंह और उसकी पत्नी अपने सरकारी आवास पर आए थे और दोपहर करीब 2:00 बजे आवास पर फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications