MP: शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं तो हो जाएं सावधान,सिंगरौली में बिक रही हैं बेटियां, फर्जी रैकेट का भंडाफोड़
Singrauli News: सिंगरौली पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैसी को सूचना मिली थी कि 24 मई 2023 को सरई थाना क्षेत्र की 2 लड़कियों को छतरपुर जिले में बेचा गया है जिस पर तत्काल प्रभाव से पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम का गठन कर रवाना किया।

Recommended Video

Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से मानव तस्करी का मामला सामने आया है। यहां लड़कियों की शादी कराने के नाम पर बेचकर पैसे कमाते थे। मानव तस्करी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने इस घटना में पुलिस के सामने ऐसे राज खोले है। जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई है।
पुलिस के जानकारी अनुसार आरोपियों ने जानकारी दी कि गैंग के सदस्यों के शादी के नाम से लड़कियों को बेचकर पैसे कमाते थे। लड़कियों को बेचने के तुरंत बाद रास्ते से लड़की वापस ले लेते। असफल होने पर अपहरण का मामला दर्ज कराकर 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत करते और लड़की की दस्तयाब होने पर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों का दबाव बनाकर पैसों की डिमांड करते। पुलिस केस में राजीनामा करने के लिए लाखों की कमाई होती थी।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैसी को खबर मिली थी कि 24 मई को सरई थाना एरिया की 2 युवतियों को छतरपुर जिले में बेचा गया है। जिस पर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को वहां भेजा था। पुलिस को 2 नाबालिग युवतियां दूसरे दूसरे स्थान में मिली। इसके बाद पुलिस ने फुलवारी साकेत (30), देवेंद्र चौबे (27) को बिसहा छतरपुर, सुमन साकेत (35), फूलमती साकेत (55) और बिहारी लाल अहिरवार (35) से कड़ाई से पूछताछ की।
पूछताछ में जानकारी मिली कि युवतियों को सरई रेलवे स्टेशन बुलाया जाता था और वहीं से छतरपुर के लोगों के द्वारा ले जाया जाता था। उसके बदले में पैसे का लेन-देन किया जाता था।
आपको बताते हैं कि जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सरई चितरंगी क्षेत्र से मानव तस्करी का मामला आया था। बताया जा रहा है कि आदिवासी क्षेत्र होने के वजह से यहां की लड़कियों को पैसे का लालच देकर और शादी का झांसा देकर प्यार में फंसा कर दूसरे प्रांतों में ले जाकर बेचकर गोरखधंधा चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications