'तेरी आंख्या का यो काजल'...सपना चौधरी के गाने पर महिला टीचर ने जमकर लगाए ठुमके, Video वायरल
Singrauli News: सिंगरौली में गणतंत्र दिवस मौके पर लेडी टीचर डांस करती दिखी है। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में महिला शिक्षक सपना चौधरी का गाना 'आंख्या का यो काजल पर नाच रही है।
Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के एक शासकीय स्कूल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यहां एक टीचर ने ''तेरी आंख्या का यो काजल'' गाने पर जबर्दस्त डांस किया। [वीडियो नीचे]
वायरल वीडियो गणतंत्र दिवस का है। बताया जा रहा है कि बड़ोखर गांव की शासकीय विद्यालय में 26 जनवरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही आंख्या का यो काजल पर गाना प्ले हुआ, गाना बजते ही महिला टीचर ने डांस शुरू कर दिया। उसने इस गाने पर जमकर डांस किया है। इस दौरान लोगों ने इसका वीडियो बना लिया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े हो गए है। शिक्षा के मंदिर में एक शासकीय लेडी टीचर का इस तरह के गाने पर डांस कितना सही है, बच्चों पर इसका क्या असर होगा। फिलहाल इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग अब सवालों के घेरे में है। हालांकि शिक्षा विभाग की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
हालांकि पूर्व में मध्य प्रदेश में ऐसे वायरल वीडियो हो चुके हैं। इन मामलों में विभाग की तरफ से शिक्षकों को नोटिस दिए जाते रहे हैं। अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो में शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है। वहीं, बताया जा रहा है कि यह वीडियो 26 जनवरी का है। वायरल अब हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications