Singrauli news : दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, चार युवकों की मौत, मचा कोहराम
सिंगरौली जिले में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार मकर संक्रांति का मेला करके वापस लौट रहे और अन्य दो लोग अपने गांव जा रहे थे। उसी दौरान बसनिया गांव के पास जैसे ही दोनों बाइक सवार पहुंचे उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर एक दूसरे को ठोकर मार दी। हादसे के बाद दोनों बाइक में कुल चार बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई।
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना चितरंगी पुलिस को दी गई है चितरंगी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करने लगी। वहीं दूसरी ओर इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं । फिलहाल सभी मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में पोस्टमार्टम हेतु रखवा दिया गया है। आगे की पुलिस कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications