Sidhi News : दोस्त बना हैवान, फेसबुक friend ने किया दुष्कर्म, फिर झाड़ियों में फेंक कर भागा
Sidhi Facebook Friend: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले की रहने वाली एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर कॉलेज के पीछे मिलने के लिए बुलाया था फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया, जिसके बाद छात्रा बेहोश हो गई तो झाड़ियों में फेंककर आरोपी फरार हो गए। पीडि़ता के पिता ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कॉलेज के पीछे वारदात को दिया अंजाम
सीधी महाविद्यालय की छात्रा से कॉलेज परिसर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने उससे फेसबुक पर फ्रेंडशिप की थी। फिर कॉलेज के पीछे मिलने बुलाया और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। छात्रा के बेहोश होने की खबर एक शिक्षक ने छात्रा के पिता को दी।
बीए प्रथम साल की 1 नाबालिग छात्रा के पिता का दिल उस वक्त जोर से धड़कने लगा, जब उसने अपने कलेजे के टुकड़े को झाड़ियों के पास खून से लथपथ पड़ा देखा। पिता ने छात्रा की सहेलियों के साथ उसे वाहन से जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी बेटी के साथ रेप हुआ है।

पीड़िता के पिता की जुबानी
मामला 21 अक्टूबर की लगभग 12:30 बजे का है। सीधी जिले के 1 विद्यालय ग्राउंड में आरोपी ने 17 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी बेटी हमेशा की तरह करीब 10 बजे घर से महाविद्यालय के लिए निकली थी, लेकिन इस बार वो वापस नहीं आई। करीब 6 घंटे बाद महाविद्यालय के शिक्षक का फोन आया। उन्होंने जानकारी दी कि आपकी लड़की झाड़ी में बेहोश पड़ी हुई है।
उस टाइम मैं घर की साफ सफाई कर रहा था, सब त्योहार में व्यस्त थे। मैंने अपने हाथों से सामान रखा और उसी हालत में महाविद्यालय की तरफ चल दिया। जाकर देखा तो महाविद्यालय से महज 60 मीटर दूर महाविद्यालय ग्राउंड में बेटी बेहोश खून से लथपथ पड़ी हुई है। आंख में आंसू लिए मैं अपनी बेटी को हॉस्पिटल ले गया। डॉक्टरों ने बताया कि बेटी रेप की शिकार हुई है। गंभीर होने की वजह से यहां से उसे रीवा संजय गांधी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

फेसबुक के जरिए हुई थी पहचान
लड़की के पिता का कहना है कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। मुझे आज ही जानकारी मिली कि मेरी लड़की की फेसबुक के जरिए किसी लड़के से दोस्ती हुई थी। मैंने सुना है कि वह मेरी लड़की से मिलने आया था और गलत काम किया है। उसे फांसी मिलनी चाहिए। क्षेत्र में ऐसे लोगों को जीने का कोई अधिकार नहीं है, जो किसी की बहन और बेटी की इज्जत तार तार करें।

पहली बार मिलने गई थी छात्रा
जानकारी है कि 17 साल की लड़की घर से पढ़ने के लिए 4 दिन पहले विद्यालय गई हुई थी। यहां आरोपी मोहम्मद रईस मंसूरी उम्र 23 साल ने अपनी मीठी बातों में फंसाकर उसे मिलने महाविद्यालय के पीछे बुलाया और इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद फरार हो गया।

थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा के अनुसार
जमोड़ी थाना टीआई शेषमणि मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया का कहना है कि संजय गांधी कॉलेज की 1 छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। है। शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्रा से आरोपी की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications