Sidhi News: जंगली पक्षियों का शिकार कर रहे शिकारी खुद बने शिकार, चार दोस्त बिजली की फेंसिंग में चिपके

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में जंगली चिड़ियों की शिकार करने चार दोस्तों को करंट लग गया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ये किसानों द्वारा लगाए गए करंट की फेंसिंग में फंस गए और बिजली के झटके के कारण मौत हो गई।

जानकारी अनुसार चारो लोग जंगल चिड़िया का शिकार करने गए थे। जहां, जंगल किनारे ग्रामीण किसान फसल बचाने के लिये करंट का जाल बिछाया था। इसपर शिकारियों के पैर आ गए और उनहें करेंट लग गया जिससे मौके पर तीनों की मौत हो गई।एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे असपताल में भर्ती कराया गया है।

Sidhi Wild Bird Hunting 3 Death

जानकारी अनुसार मझौली थाना अंतर्गत ठोगा गांव का रविवार सुबह करीब 6 बजे का मामला है। ठोगा गांव के जंगल में व्यक्ति सुबह पक्षियों को पकड़ने गए थे। इस दौरान जानवरों का शिकार या फसल बचाने के उद्देश्य से करंट फैलाया था। इसपर तीनों (नर्मदा पिता सुंदर केवट, अनिल कुमार पिता पंचम लाल केवट, प्रशांत पिता शिवराम केवट) चपेट में आ गए। लोगों ने शवों को देखकर परिजनों और पुलिस को जानकारी दी है।

मझौली थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल घटनास्थल पर पहुंचे। दीपक सिंह बघेल के अनुसार, तीनों व्यक्ति रविवार सुबह जंगल में पक्षियों को पकड़ने के लिए गए हुए थे। यहां अज्ञात लोगों के द्वारा जानवरों को पकड़ने के लिए करंट लगाया था। तीनों व्यक्ति इसकी चपेट में आए और इससे उनकी मौत हो गई। हालांकि करंट, किसने लगाया इस बात की कोई जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+