MP: पड़ोसी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, मुंह में मिट्टी और सीने में पत्थर, रूह कंपा देगी दरिंदगी
Sidhi: महिला घर से सुबह सौच करने के लिए निकली थी। तभी घर से कुछ ही दूरी पर दोनों आरोपी घात लगाए बैठे थे। उन्होंने महिला के मुंह में मिट्टी भर दी और इसके बाद गुप्तांग में डंडा डाल दिया और सीने पर भारी पत्थर भी पटक दिया।

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शौच के लिए खेत में गई एक महिला के साथ बर्बरता की गई। आरोपियों ने महिला के मुंह में मिट्टी डालकर गुप्तांग में डंडा डाला और सीने पर पत्थर भी पटका है। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं।
सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में क्रूरता के साथ महिला के गुप्तांग में डंडा डाला गया। पीड़िता ने जानकारी दी कि जब मैं अपने घर से सुबह टॉयलेट करने के लिए मैदान में निकली थी। तो कुछ ही दूरी पर दो लड़के पहले से ही मौजूद थे। जैसे ही मुझे अकेला देखा। उन्होंने मेरे मुंह में मिट्टी डालकर मुंह बंद कर दिया और इसके बाद मेरे गुप्तांग में डंडा डाल कर सीने पर एक पत्थर भी दे मारा।
वहीं जब मैंने शोर-शराबा किया तो वे दोनों मुझे छोड़कर फरार हो गए, वे दोनों मेरे ही मोहल्ले के रहने वाले हैं और मेरे परिवार का उनसे पुराना विवाद है। जिसके बाद उसके परिजनों के द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। जहां पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस के मदद से उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल अमिलिया ले गई। जहां महिला की प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल सीधी के लिए रेफर कर दिया गया है।
वहीं इस पूरे वारदात को लेकर सीधी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर रविंद्र वर्मा ने बताया है कि अमिलिया पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं ये पूरी घटना आपसी घरेलू विवाद का भी बताया जा रहा है। फिलहाल इसमें वास्तविकता क्या है। यह तो पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications