Sidhi news : शासकीय भूमि महिला के नाम नहीं हुई तो वकील की कर दी पिटाई, जानिए पूरा मामला
Sidhi news : सीधी जिले से एक वकील के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। केवल पिटाई ही नहीं की बल्कि लगभग 2 घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा और जमकर गाली-गलौज होती रही। स्थानीय लोगों के समझाइश देने के बाद लड़ाई का माहौल शांत हुआ, बताया गया कि महिलाओं ने कुछ काम करने के लिए उस वकील को रुपए दिए थे, लेकिन जब कार्य नहीं हुआ तो उन्होंने अपने पैसे मांगे। वकील बार बार आनाकानी कर रहा था। इसलिए महिलाओं ने कोर्ट परिसर में ही गाली गलौज करते हुए उनके साथ हाथापाई की।

महिला ने लगाया आरोप
सरोज साकेत बिठौली गांव निवासी ने आरोप लगाते हुए बताया कि महेंद्र पटेल उकसा निवासी जो अपने आपको वकील बताता है। दो महीने पहले उसको 3 हजार रुपए दिए थे। उसने यह लालच दिया था कि जो शासकीय जमीन है वह हम तुम्हारे नाम करा देंगे अन्य लोगों को वह जमीन नहीं मिलेगी। जिसकी वजह से महिला ने व्यक्ति को 3000 रुपए दे दिए।
वहीं जब महिला का कार्य नहीं हुआ, तो महिला इस व्यक्ति के पास बार-बार चक्कर लगाने लगी। वह वकील महिला को यह कह कर घर वापस भेज देता था कि अभी काम नहीं हुआ है। कुछ समय बाद वहीं जब महिला को उसके कार्यशैली पर शंका हुई, तो उसने वकील से हाथापाई की नौबत आ गई।
रजिस्टर्ड नहीं है आरोपी
तहसील प्रांगण सिहावल में प्रैक्टिस करने वाले वकील उमेश कुमार पटेल ने जानकारी दी कि यह व्यक्ति अधिवक्ता संघ में रजिस्टर्ड नहीं है। तहसील कार्यालय के बाहर आम के पेड़ के नीचे बैठता है। जिसकी वजह से आए दिन लोग इसका शिकार होते हैं। उन्होंने कहा कि इसके संबंध में जल्द ही अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications