Sidhi news : जंगल से लकड़ियां लाने गई महिला पर सूअर ने किया हमला, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल

Sidhi news : सीधी जिले में जंगली सूअरों ने आतंक मचा रखा है। दरअसल, मझौली के बीट करमाई के जंगल में दमका टोला का मामला है। जहां महिला पर एक जंगली सुअर ने अटैक कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में महिला को 108 की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र मझौली में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
जंगल गई थी महिला
बताया जा रहा है कि ग्राम करमाई दमका टोला की निवासी मनिया बैगा के साथ यह घटना घटी जब वो जंगल में लकड़ी लेने गई थी। महिला की उम्र 55 साल बताई जा रही है। बता दें गांव के लोग अक्सर ही घर के कामकाज के लिए पास के जंगल में लकड़ी लेने जाया करते हैं। वहीं, जंगल में सुअरों का आतंक भी है। वो आए दिन किसी न किसी ग्रामीणों को निवाला बनाते हैं।
अधिकारियों ने की मदद
वही घटना की सूचना लगते ही परिवार वाले और पूरे गांववाले एकत्रित हो गए। जिससे वो महिला को लहुलहान करने बाद सूअर जंगल की ओर चला गया। जिसके बाद आनन-फानन में वन परिक्षेत्र अधिकारी को जानकारी दी गई। खबर मिलते ही इलाके के अधिकारी मनीष पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद की। केवल इतना ही नहीं, घायल महिला को 1,000 रुपए की आर्थिक मदद भी की। साथ ही इलाज के बाद और भी मदद का भरोसा दिलाया।












Click it and Unblock the Notifications