Sidhi news: सीधी की कुर्रवाह पंचायत में नहीं मिला कोई विरोधी, निर्विरोध चुने गए 17 पंच और सरपंच

सरकार की ओर से निर्विरोध पंचायतों को लेकर 15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यहां पूर्व प्रधान और उप सरपंच की पहल पर राजकली प्रजापति को सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है।

Sidhi Sarpanch 17th Panch Unopposed

सीधी जिले में दलित समाज के लिए आरक्षित सीधी जनपद पंचायत की कुर्रवाह ग्राम पंचायत में निर्विरोध सरपंच बन गया है। यहां पूर्व सरपंच और उपसरपंच की पहल पर राजकली प्रजापति को प्रधान चुन लिया गया। राजकली प्रजापति के खिलाफ गांव का कोई भी मतदाता फार्म नहीं डाला गया था। जिले की ये एक ऐसी पंचायत है जहां सरपंच सहित 17 पंचों के खिलाफ कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं है।

जिले की पहली निर्विरोध पंचायत सीधी जनपद की कुर्रवाह पंचायत के मतदाताओं ने पंचायत की राजनीति से इतर गांव के विकास को प्राथमिकता दी है। इस पंचायत ने मिसाल कायम की है। यह जिले की पहली निर्विरोध पंचायत है‌। 12 वीं पास दलित समाज के राजकली प्रजापति को गांव के बुद्धजीवी मतदाताओं ने चुना है। इसके साथ ही 17 पंच भी निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

गौरतलब है कि सरकार की ओर से निर्विरोध पंचायतों को लेकर 15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यहां पूर्व प्रधान और उप सरपंच की पहल पर राजकली प्रजापति को सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है। राजकली के खिलाफ ग्राम पंचायत का कोई भी मतदाता अपना फार्म दाखिल नहीं किया था। जिले की पहली निर्विरोध कुर्रवाह पंचायत के मतदाताओं ने गांव की राजनीति से हटकर विकास को प्राथमिकता दी है।

पंचायत में निर्विरोध पंच

विद्यावती शर्मा, भैयालाल कोल, संध्या द्विवेदी, साधना द्विवेदी, हेमकली विश्वकर्मा, ममता कोल, संतू तिवारी, स्वतंत्र कोल, जागेश्वर द्विवेदी बेटऊ, भारती शर्मा, रामकली कोल, सावित्री शर्मा, संगीता द्विवेदी, सावित्री देवी, सुगनी यादव, असराफ अली, रामाधार विश्वकर्मा सहित ज्ञानेश्वर पांडे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+