Sidhi News : शराब पिलाकर 65 वर्षीय बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
Sidhi News : जिले में 65 साल की दलित बुजुर्ग महिला के साथ शराब के नशे में 2 लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। जहां घटना को अंजाम देते हुए बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 27 अक्टूबर को एएसपी अंगुलता पटेलने जानकारी देते हुए बताया कि शराब पीने के बाद उम्र 35 और 40 साल के 2 लोगों ने दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। उन्होंने कहा कि घटना के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे 1 दिन बाद छुट्टी मिल गई।

दरअसल, यह मामला 25 अक्टूबर का है, सीधी के कोतवाली थाना इलाके का है। वहीं, पीड़ित महिला की ओर से पुलिस में की गई शिकायत के आधार पर, पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी और पीड़िता दूसरे के जान पहचान के हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को 26 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ आगे की विवेचना की जा रही है।
जानिए पूरा मामला
वहीं, इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि सिटी कोतवाली थाना इलाके के तहत 65 साल की दलित बुजुर्ग महिला के साथ 2 लोगों ने बलात्कार किया। इसके पहले दोनों ने जमकर शराब भी पी थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच करते हुए सबूत जुटा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश के मुखिया की ओर से इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करने के बावजूद लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं।
15 दिन की न्यायिक हिरासत में
इस दौरान जब वह इस मामले के बाद से गुमसुम रहने लगी तो परिजनों ने पूछताछ की। उसने सारा घटनाक्रम दीवार वालों को बता दी। ऐसे में परिजन के सदस्य बुजुर्ग महिला को लेकर नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचे मामला दर्ज करवाया। वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) सामूहिक बलात्कार, एसटीएससी, अत्याचार निवारण अधिनियम की अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। साथ ही पटले ने कहा कि आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में बंद कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications