MP News: देवर ने चरित्र पर उठाया सवाल तो भाभी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, ऐसे बची खून से लथपथ शख्स की जान

Sidhi News: देवर-भाभी जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार करते हुए सीधी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरेलू विवाद पर महिला ने देवर का प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट दिया है।

हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर कुसमी पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sidhi In a domestic dispute sister-in-law cuts off brother-in-law s private part Madhya Pradesh

दरअसल, आदिवासी अंचल कुसमी में कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने अपने ही सगे देवर के गुप्तांग में ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जहां इलाज के लिए परिवार के अन्य लोगों ने कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे भर्ती कर दिया गया है। जहां उसका इलाज अभी चल रहा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार गुरुवार रात करीब 9-30 बजे एक भाभी ने अपने ही देवर के गुप्तांग में ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद गुप्तांग से उसके खून बहने लगा जहां दौड़ता हुआ वह अपने मां-बाप के पास गया। जहां मां-बाप ने उसे रात 12 बजे कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे भर्ती कर दिया और थाना कुसमी में पहुंचकर सूचना दी गई।

घटना के संबंध में घायल युवक ने जानकारी देते हुए बताया है कि जमीनी विवाद का मामला था जहां भाभी ने उसे बुलाया था। इसके बाद उसने अपने हाथों में ब्लेंड पकड़ा हुआ था और उसने मेरे ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद मैं घायल हो गया और घर के अन्य लोगों ने मुझे अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

भूपेश बैश, थाना प्रभारी कुसमी के अनुसार घटना गुरुवार रात की है। जहां एक 26 साल की भाभी ने 23 साल के अपने देवर का गुप्तांग काट डाला है। फिलहाल‌ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जाँच की जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+