MP: लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले BJP को बड़ा झटका, राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप ने दिया इस्तीफा
Ajay Pratap Singh Resigns: लोकसभा चुनाव की तारीकों के ऐलान से चंद घंटे पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद अजय प्रताप ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी को टिकट दिया गया है।
उन्होंने कहा कि राजनीति सही मायने में हमारे लिए सेवा का माध्यम थी, धन अर्जन का माध्यम नहीं था, लेकिन आज कुछ परिस्थितियां ऐसी बन गईं है कि मैं आपने आपको भारतीय जनता पार्टी के लिए अनुकूल नहीं मान रहा हूं। इसलिए मैंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है।

बताया जा रहा है कि भाजपा के दिग्गज नेता अजय प्रताप सिंह टिकट वितरण के बाद से नाराज चल रहे थे। शनिवार को उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता इस्तीफा दे दिया है। इस बार के लोकसभा चुनाव के लिए सीधी से भाजपा ने डॉक्टर राजेश मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है।यह उनका दूसरा चुनाव है। इससे पहले, उन्होंने बीएसपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था।
अजय प्रताप सिंह ने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर शेयर कर किया है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि अजय प्रताप सिंह सीधी से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है। यह भी बताया जा रहा है कि अजय प्रताप सिंह लोकसभा चुनाव में सीधी से टिकट मांग रहे है।
क्या बोले अजय सिंह VIDEO












Click it and Unblock the Notifications