MP Elections 2023: इस वजह से खास है धौहनी सीट, कांग्रेस को 20 साल से है जीत का इंतजार
धौहनी विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित है। इस सीट पर करीब 2.06 लाख मतदात हैं जिनमें बैगा और गोंड समुदाय के मतदाता ज्यादा है। इसके अलावा ब्राह्मण और क्षत्रिय मतदाता भी समीकरण तय करने में सक्षम हैं।
MP Elections 2023: धौहनी सीट पिछले चार विधानसभा चुनावों से बीजेपी के पास है और यहां से बीजेपी के मौजूदा विधायक कुंवर सिंह टेकाम लगातार 15 साल से इलाके का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यहां ब्राह्मण और क्षत्रिय मतदाता भी है, जो सीट के समीकरण को तय करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 54202 वोट और बीजेपी प्रत्याशी को 57995 वोट मिले थे। बीजेपी के कुंवर सिंह टेकाम ने कांग्रेस के कमलेश सिंह को 3,793 वोट से हराया था। इस सीट से कुंवर सिंह टेकाम लगातार तीन बार से विधायक बन रहे हैं।

सीधी जिले के धौहनी विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। वहीं इस सीट पर करीब 2,32,827 वोटर हैं। जिसमें गोड़ और बैगा समुदाय की संख्या ज्यादा है। इसके अलावा ब्राह्मण और क्षत्रिय वोट भी समीकरण तय करने में सक्षम है।
2018 भाजपा कुंवर सिंह टेकाम
2013 भाजपा कुंवर सिंह टेकामट
2008 भाजपा कुंवर सिंह टेकाम
2003 भाजपा छत्र पाटी सिंह
1998 कांग्रेस पंजाब सिंह
1993 जेडी छत्रपति
1985 कांग्रेस जगवा देवी
1980 कांग्रेस जगवा देवी
1977 जेएनपी सोमेश्वर सिंह












Click it and Unblock the Notifications