MP News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पहुंचे सीधी, कथावाचक देवी चित्रलेखा से लिया आशीर्वाद

Sidhi News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को सीधी जिले के सिहावल विधानसभा में पहुंची। सीएम यहां विधायक कमलेश्वर पटेल के यहां चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Sidhi Chitralekha Katha Bhupesh Baghel

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के गांव सुपेला में आरोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में शनिवार 6 मई को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री और सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल द्वारा भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी तरह से सक्रिय दिखाई दी।

7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार दोपहर सीधी पहुंचे। उनका उड़न खटोला सजवानी गांव में उतरा। उनके स्वागत के लिए हेलीपैड पर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के साथ भारी तादाद में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान फूल-मालाओं के साथ कांग्रेसी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया।

Sidhi Chitralekha Katha Bhupesh Baghel

सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल के घर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा को लेकर बीजेपी के नेता ने तंज कसा है। बीजेपी जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने बोले जिले की राजनीति में अब नया परिवर्तन हो रहा है। अब कांग्रेस पार्टी वोट और चुनाव जीतने के लिए भगवान का सहारा भी ले रही है। अभी हाल ही के दिनों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने अपने घर पर शिव महापुराण की कथा आयोजित की थी और अब पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने श्रीमद् भागवत कथा कर रहे हैं। ऐसे में इसे चुनाव से जोड़ा जा रहा है।

बताते चलें एक मई से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा सात मई तक चलेगी। भागवत कथा का वाचन प्रख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा द्वारा किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+