UP: सिद्धार्थनगर में नदियों में नहाने गए 6 लोगों की डूबने से मौत
सिद्धार्थनगर में राप्ती व कूड़ा नदी में डूबने से छह लोगों की मौत हो गयी है।

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में मंगलवार को दो अलग- अलग नदियों में डूबने से 6 लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद से प्रशासन के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। शवों को बाहर निकाला गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, इमिलिया गांव के पास कूड़ा नदी के किनारे मंगलवार को कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेल खत्म होने के बाद वे नदी में नहाने लगे। इसी दौरान अलाउद्दीन (13) पुत्र सलाहुद्दीन, शादाब (13) पुत्र मो. युनुस निवासी सिहोरवा कोतवाली लोटन, साहिल (12) पुत्र रियाज निवासी चैनपुरवा थाना मोहाना और सोएब पुत्र वसी अहमद निवासी मोतीपुर थाना सिद्धार्थनगर गहरे पानी में चले गए। जिससे उनकी मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर डॉ. ललित मिश्र, सीओ अखिलेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शवों को बाहर निकाला गया।
वहीं दूसरी घटना में बांसी में कोतवाली क्षेत्र के बैदोली गांव में रिश्तेदारी में आए किशोर व किशोरी की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गयी। खेसरहा थाना क्षेत्र के सकारपार चौकी के टीकुर गांव निवासी मो. समीर (15) पुत्र सुभान अली बैदोली गांव में अपनी बुआ के घर और खेसरहा थाना क्षेत्र के मजोरा गांव निवासी इरशाद अली की पुत्री महक (14) अपने ननिहाल आई थी।












Click it and Unblock the Notifications