क्या ऐसे होते हैं सरकारी स्कूल के टीचर ? क्लासरूम में कपड़े उतारकर सो गए, VIDEO वायरल

सिद्धार्थनगर, 11 अगस्त: उत्तर प्रदेश में सरकार की तमाम सख्ती और कोशिशों के बावजूद सरकारी टीचर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। हाल ही हरदोई फिर मथुरा से टीचर द्वारा छात्रों से अपनी सेवा करवाने का वीडियो सामने आ चुका है। ताजा मामला सिद्धार्थनगर का है। यहां एक टीचर क्लासरूम में बच्चों के बीच अपने कपड़े उतारकर सोते हुए नजर आए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

क्लासरूम में कपड़े उतारकर सो गए मास्टरजी

क्लासरूम में कपड़े उतारकर सो गए मास्टरजी

मामला डुमरियागंज विकास खंड के सागर रौजा गांव का प्रावि मझारी का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक क्लासरूम के अंदर, जिसमें छात्र-छात्राएं बैठी हैं। मास्टर साहब वहीं पर अपने कपड़े उतारकर आराम फरमा रहे हैं। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें, ये पहला मामला नहीं जब सरकारी स्कूल के टीचर्स की करतूत कैमरे में कैद हो गई है। इससे पहले हाल ही में हरदोई और मथुरा का भी वीडियो सामने आया था, जिसके बाद दोनों जगह के टीचरों पर गाज गिरी थी।

हरदोई में महिला टीचर हुई थीं सस्पेंड

हरदोई में महिला टीचर हुई थीं सस्पेंड


हरदोई जिले के विकासखंड बावन के प्राथमिक विद्यालय पोखरी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात उर्मिला सिंह क्लास रूम में छात्रों को पढ़ाने के बजाए अपनी सेवा कराती थीं। जब बच्चे उनकी बात नहीं मानते तो वह धमकाती भी थीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लिया और जांच कराई। वीडियो सही पाए जाने के बाद महिला टीचर पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया।

मथुरा में महिला टीचर की हरकत कैमरे में हो गई थी कैद

मथुरा में महिला टीचर की हरकत कैमरे में हो गई थी कैद

उधर, मथुरा के बलदेव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दघेटा प्रथम में बीते दिनों बारिश में स्कूल परिसर पानी से तालाब बन गया था। इस दौरान पल्लवी नाम की एक शिक्षिका ने बच्चों से पानी के बीच कुर्सियां लगवाईं और फिर उनपर चढ़कर स्कूल से बाहर निकलीं। जबकि, बाकी 6 टीचर्स उसी पानी में से होकर निकले। बीएसए ने स्कूल टीचर को सस्पेंड कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+