UP: ओबामा, पीएम मोदी, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर समेत इन हस्तियों के वोटर लिस्ट में नाम
सिद्धार्थनगर। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुलायम सिंह, शिवराज सिंह चौहान और सोनम कपूर समेत कई हस्तियां यूपी के एक गांव के 'वोटर' हैं। जी हां, यह हम नहीं कर रहे बल्कि उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के एक गांव की वोटर लिस्ट में इन सबके नाम है। यह सिस्टम की गड़बड़ी ने एक झटके में इन हस्तियों को गांव का 'मतदाता' बना दिया है। बता दें कि यह लिस्ट सोशल मीडिया पर आई तो जिले में हड़कंप मच गया।
Recommended Video

दरअसल, सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भैसहिया गांव की वोटिंग लिस्ट इतनी बड़ी चूक सामने आई है कि एकबारगी आपको यकीन नहीं होगा। गांव की वोटर लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव, पूर्व सीएम मायावती, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर का नाम दर्ज है।

देश के अति पिछड़े जिलों में शुमार सिद्धार्थनगर के छोटे से गांव की वोटर लिस्ट में बड़े-बड़ों के नाम अंकित हैं। वोटर लिस्ट की यह गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की एक कानूनी प्रक्रिया है। जांच के बाद ही किसी का नाम जोड़ा जाता है। ऐसे में इतनी बड़ी हस्तियों के नाम का जुड़ना बहुत बड़ी लापरवाही है।
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि यह प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। डुमरियागंज के एसडीएम त्रिभुवन कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी नाम सूची में गलत पाए जाएंगे, उसे खारिज कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications