श्रावस्ती: 10 करोड़ की चोरी हुई अष्टधातु की मूर्ति बरामद, घर का ही सदस्य निकला चोर

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में 13 दिसंबर को दिनदहाड़े अष्टधातु की मूर्ति अचानक चोरी हो गई थी। मंदिर के पुजारी और सालों से इन मूर्तियों की देखरेख करने वाले पद्मनाथ तिवारी को जब मामले की जानकारी हुई तो ​हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक मूर्ति की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपए है। पुलिस ने मूर्ति चोर और मूर्ति की तलाश में कई टीमें लगा दी। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

two handcuffed by police for theft of Ashtadhatu idol worth rs 10 crore in shravasti

घर में बने मंदिर से चोरी हुई थी ​मूर्ति

श्रावस्ती के थाना कोतवाली भिनगा के एकघरवा कुट्टी गांव में बीती 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे पंडित पदमुनाथ तिवारी की नजर घर में बने मंदिर पर पड़ी तो वहां रखी 12 अष्टधातु की मूर्तियों में से भगवान शत्रुघ्न की एक मूर्ति गायब थी। मूर्ति का वजन 40 से 42 किलो था और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 करोड़ बताई जा रही थी। पंडित पदमुनाथ तिवारी ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। एसपी अरविंद कुमार ने मौके पर जाकर क्राइम ब्रांच समेत तीन टीमों को तैनात किया।

तीन परिवार करते हैं मूर्तियों की देखरेख

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि यह राजघराने की मूर्तियां हैं। महाराजा जगजीत सिंह ने 1973 में मूर्तियों की स्थापना की थी, जिसको लेकर पदमुनाथ तिवारी और उनके तीन परिवार इनकी देखरेख करते थे, लेकिन इन्हीं के घर का एक सदस्य अंकित कुमार तिवारी ने अपने एक दोस्त आशुतोष प्रताप मिश्रा के साथ मिलकर एक मूर्ति पर अपना हाथ साफ कर दिया। बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, क्राइम ब्रांच की टीम को 25000 हजार रुपए का पुरस्कार भी घोषित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+