Himachal Pradesh : लाहौल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, पानी में डूबा जोबरंग का पुल, कई गांवों को खतरा
शिमला, 16 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पिती में आज खराब मौसम और भारी बरसात ने तबाही मचाई है। चंद्रभागा नदी के पानी का बहाव तेज हो गया है। पानी के तेज बहाव से भारी नुकसान की खबर है और कुछ गांवों में खेतों का नामो निशान मिट गया है। प्रशासन की से राहत व बचाव कार्य शुरू करने के लिए टीमें रवाना की जा रही हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को नदी और नालों से दूर रहने की अपील की है।

घरों से बाहर आए ग्रामीण, किसानों की फसल हुई बर्बाद
जानकारी के मुताबिक, बीती रात से हो रही बारिश से लहौल के कई इलाकों में हालात नाजुक बने हुए हैं। ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए हैं। बताया जा रहा है कि लाहौल के जाल्हमा नाले में बाढ़ आने से चंद्रभागा नदी का बहाव रुक गया है। नदी ने रास्ता बदल जसरथ ओर हालिंग के कई खेतों के नामों निशान तक मिटा दिया है। पहाड़ी से मलबा आने से बन रही चंद्रभागा नदी पर झील गई है। कई बीघा कृषि भूमि कटाव होने से किसानों की फसल हुई तबाह हो गई है। जिससे उदयपुर तक नदी के तट पर बसे सभी गांवों को बना खतरा बना हुआ है।
जोबरंग का पुराना पुल पानी में डूबा
जोबरंग का पुराना पुल पानी में डूब गया है। नए पुल को भी खतरा बना हुआ हे। रास्ते बंद होने के कारण इलाके के लोग सुरक्षित स्थान पर नहीं जा पा रहे हैं। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों, जिला प्रशासन और राज्य सरकार से बचाव कार्य शुरू करने की अपील की है। इस बीच, पुलिस चौकी जाहल्मां के प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रभागा नदी का पानी बढ़ गया है और पानी जोबरिंग ब्रिज के ऊपर से बह रहा है और आसपास का क्षेत्र भी पानी में डूबा गया है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हिदायत दी जाती है कि वे खराब मौसम में नदी-नालों की तरफ ना जाएं।
बता दें, प्रदेश में इस बार भारी बरसात से जगह जगह नुकसान हुआ है। जिससे प्रदेश में सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त है। कई गावां की सडकें बंद हैं। और बिजली , पानी और संचार सुविधा पर भी प्रतिकूल असर पडा हैं। सरकारी आंकडो के मुताबिक , प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक 200 लोगों को विभिन्न तरह के हादसों में अपनी जान गंवानी पड़ी है। 377 घायल हुए हैं और 800 लापता हैं। 116 पशुओं की भी मौत हुई है। संपत्ति को कुल 99,766.06 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications