कैबिनेट की बैठक में हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के लिए Gratuity की लिमिट अब 20 लाख की गई
शिमला। हिमाचल में सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक की गई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गए हैं। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने 1 जनवरी, 2016 से ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने को भी अपनी मंजूरी दे दी है, जो एनपीएस कर्मचारियों के लिए भी लागू होगी। 2016 से अभी तक रिटायर कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। कैबिनेट बैठक ने एनपीएस को लेकर साल 2009 की अधिसूचना को हिमाचल प्रदेश में लागू करने पर कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा महत्वपूर्ण फैसला यह भी लिया गया है कि अब न्यूनतम पेंशन 3500 से बढ़ाकर 9000 कर दी गई है। यह लाभ उन कर्मचारियों को प्राप्त होगा, जो साल 2016 के बाद सेवानिवृत हुए हैं। वहीं प्रदेश में न्यू वेतनमान लागू होने के बाद पेंशनरों को भी वर्ष 2016 से एरियर मिलेगा। यानि कि कैबिनेट में पेंशनरों को भी संशोधित पेंशन देने का निर्णय लिया गया है।
पेंशन लभार्थियों को नये पे कमीशन का लाभ पहली जनवरी 2016 से मिलेंगे। इसमें पेंशनरों को 31 फीसदी डीआर देने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि सीएम जयराम ठाकुर ने 25 जनवरी को सोलन में पूर्ण राज्यत्व दिवस पर पेंशनरों को पंजाब की तर्ज पर पे कमीशन लाभ देने की घोषणा की थी। बता दें कि हिमाचल विधानसभा का बजट 23 फरवरी से शुरू होगा। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल की अभिभाषण से होगी। कैबिनेट ने राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications