किन्नौर: ग्लेशियर में दबे 5 जवानों का कुछ पता नहीं चला, भारी बर्फबारी से रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा
Shimla News, शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भारत-चीन सीमा से सटे नामज्ञा में गश्त के दौरान दबे पांच जवानों को खोजने में खराब मौसम बड़ी बाधा बन गया है। किन्नौर में लगातार हो रही भारी बर्फबारी से जवानों के रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना और आईटीबीपी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

बचाव कार्य में आ रही है दिक्कतें
किन्नौर जिला प्रशासन गुरुवार सुबह 7 बजे से से दोबारा रेस्कयू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। राहत-बचाव कार्य में और दिक्कतें आ सकती हैं, क्योंकि क्षेत्र में करीब 4 इंच बर्फबारी और हो चुकी है। अब भी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है और इसी बर्फबारी के बीच राहत-बचाव कार्य चल रहा है। किन्नौर की लोक संपर्क अधिकारी ममता नेगी ने बताया कि बीती रात से इलाके में बारिश हो रही है। जिससे राहत व बचाव कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्लेशियर गिरने से फंस गए थे जवान
किन्नौर जिले में तिब्बत सीमा के निकट पूह ब्लॉक के तहत डोगरी (नमज्ञा) क्षेत्र में बुधवार सुबह ग्लेशियर गिर गया था। इसकी चपेट में सेना की सात जैक राइफल के छह जवान आ गए थे। इनमें से एक जवान की मौत हो गई। पांच जवान अब भी लापता हैं। ग्लेशियर में दबे तीन जवान हिमाचल के और एक-एक जवान उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर का बताया जा रहा है।

पांच जवान लापता
बुधवार सुबह सेना के 12 और आईटीबीपी के 4 जवान नमज्ञा से शिपकिला के पास पेयजल लाइन को दुरुस्त करने के लिए 11 बजे के करीब निकले थे। आर्मी के छह जवान जब नाले में काफी आगे निकल गए तभी हिमस्खलन हो गया। इस हिमस्खलन में जवान राकेश की मौत हो गई जबकि पांच जवान नायक विदेश चंद, गोविंद बदादुर छत्री, राजेश रिषी, अर्जुन कुमार व नितिन राणा अभी भी लापता हैं। इसके अलावा आईटीबीपी के 4 जवान घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है औ आर्मी के 6 अन्य जवान भी सुरक्षित हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications