50 साल बाद शिमला में इस खास दोस्त से मिले अनुपम खेर, शेयर किया दिल छू लेने वाला VIDEO

शिमला, 17 जून: बॉलिवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल अनुपम खेर अपनी मां के साथ इन दिनों शिमला की यात्रा पर हैं। कार से शिमला जाते हुए रास्ते में सोलन जिले में वह अपने एक ऐसे दोस्त से मिले, जिससे उनकी मुलाकात 50 साल बाद हुई। अनुपम खेर ने कार से उतरते ही अपने दोस्त को गले लगाया। फिर अपनी मां को भी उनसे मिलाया। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले एक्टर अनुपम खेर ने इस खास मुलाकात का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

'50 साल के बाद मिलकर बेहद खुशी हुई'

'50 साल के बाद मिलकर बेहद खुशी हुई'

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''शिमला के रास्ते पर, सोलन में अपने स्कूल के दोस्त अनिल दत्ता से 50 साल के बाद मिलकर बेहद खुशी हुई। आखिरी बार हम दोनों 1971 में साथ थे, जब हम 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। कोरोना महामारी के संकट काल में हमने संपर्क किया। उनकी पत्नी हेमा और स्कूल के दूसरे दोस्त जय गोपाल और उनके परिवार से मिलना सुखद था। स्कूल के जमाने के दोस्त सबसे अच्छे होते हैं। मां भी उनसे मिलकर बहुत ख़ुश हुईं।''

अनुपम खेर ने कहा- ये क्लास में पहले नंबर पर रहता था और मैं लास्ट

अनुपम खेर ने कहा- ये क्लास में पहले नंबर पर रहता था और मैं लास्ट

वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर अपनी कार से उतरते ही स्कूल के दोस्त को गले लगाते हैं। वीडियो में अनुपम खेर के पहुंचने पर दोस्त उनका स्वागत करते हैं। अनुपम अपनी मां से उन्हें मिलवाते हैं और कहते हैं कि यह क्लास में पहले नंबर पर रहता था और मैं लास्ट।

कुछ दिन शिमला स्थित अपने पैतृक निवास में रुकेंगे अनुपम

कुछ दिन शिमला स्थित अपने पैतृक निवास में रुकेंगे अनुपम

बता दें, अनुपम खेर के दोस्त अनिल दत्ता राज्य विद्युत बोर्ड से बतौर परियोजना सदस्य सेवानिवृत्त हुए हैं। दोनों शिमला में एक साथ पढ़े हैं। अनुपम खेर अनिल के पिता सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी जेसी दत्ता से भी मिले और उनका हालचाल जाना। जेसी दत्ता के ससुर पंडित जयवंत राय हिमाचल विधानसभा के पहले अध्यक्ष थे। इस दौरान अनुपम खेर की मां दुलारी खेर भी उनके साथ थीं। इस मुलाकात के बाद अनुपम खेर शिमला रवाना हो गए। वह कुछ दिन शिमला स्थित अपने पैतृक निवास में रुकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+