इंजीनियरिंग छात्रों की मौत का कारण बना हिंदी का ना आना

हैदराबाद स्थित बीएनआर इंजीनियरिंग कॉलेज हैके चात्रों के साथ ये हादसा हुआ, लेकिन इस हादसे से कई सवाल खड़े कर दिए हैं। नदी में तलाशी के बाद अब तक 5 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं, जिसमें 3 छात्र और 2 छात्राएं हैं। ये लोग बस से उतरकर वहां फोटो खिंचवा रहे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि हिंदी भाषा और सीटी की आवाज नहीं समझ पाने की वजह से वे सावधान नहीं हो पाए और अचानक पानी का स्तर बढ़ने के कारण ये भयानक हादसा हो गया। चश्मदीदों की माने तो सिर्फ 6 सेकेंड के भीतर पानी का स्तर 5 से 6 पीट बढ़ गया। कुछ लोग पानी की तेज धार में बह गए तो कुछ उन्हें बचाने के कारण नदी की तेज धारा में बह गए।
हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और एक प्रत्यक्षदर्शी ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश भी दिए। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी फौरन घटनास्थल पर पहुंचीं और प्रशासन से पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। हादसे की जानकारी और मदद के लिए टॉल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। 040-23202813 और 9440815887 पर फोन कर हादसे जुड़ी जानकारी मालूम की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications