Shamli : मोमोज खा रही महिला को युवक ने पति के सामने जबरन किया kiss, ग्रामीणों ने बमुश्किल छुड़वाया
मोमोज खा रही एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने जबरन बाहों में लेकर किस कर लिया, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया

यूपी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने हाल ही में कई बड़े कदम उठाएं है। परन्तु फिर भी मनचलों की हौसले इतने बुलंद हैं कि महिलाऐं अब अपने पति के साथ भी सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामले में शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का में मोमोज खा रही एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने जबरन बाहों में लेकर किस कर लिया, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया तो वही पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है

बीच बाजार पति के सामने महिला से छेड़छाड़
आपको बता दें कि मामला आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का का है जहां पर थानाभवन निवासी महिला अपने पति के साथ रिश्तेदारी में गांव सिलावर में जा रही थी। रस्ते में गांव सिक्का में रुकने के बाद मोमोज खाने के दौरान एक व्यक्ति आया और जबरदस्ती उसको अपनी बाहों में लेकर किस करने लगा। महिला के साथ जोर जबस्ती करता देख पति ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने महिला के पति के साथ भी बदसलूकी शुरू कर दी। जैसे तैसे स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी के चंगुल से पीड़ित महिला को छुड़वाया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के आने की सूचना सुनकर आरोपी मौका पाकर मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान प्रत्येक दर्शकों का कहना है कि पीड़ित महिला मोमोज खा रही थी और आरोपी व्यक्ति ने अचानक जबरदस्ती महिला को पकड़कर अपनी बाहों में भर लिया और उस को किस किया। फिर पति ने महिला को छुड़वाने की कोशिश की लेकिन छुड़वाने में असफल रहा। शोर शराबा सुनने पर मौके पर पहुंची भीड़ ने आरोपी के चंगुल से महिला को छुड़वाया और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित पति ने मौके पर जमकर हंगामा किया है तो वहीं आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

एंटी रोमियो टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल
बता दें कि जनपद में एंटी रोमियो की टीम जहां स्कूल कॉलेज और कोचिंग सेंटर पर लड़कियों व महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना पर अंकुश लगाने में प्रयासरत है वही दिन दहाड़े महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश और बाहों में लेने, किस करने का मामला एंटी रोमियो टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। कई लोगों का कहना ये भी है कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर मॉडल काफी हिट रहा है। और ऐसे अपराधियों पर इसी का इस्तेमाल कर सबक सीखना उचित होगा। अब देखना होगा कि पुलिस पीड़ित की शिकायत पर क्या कार्रवाई करेगी और इस सरफिरे आवारा आशिक का भूत कैसे उतरेगा।












Click it and Unblock the Notifications