राइस मिल पर नोटिस चस्पा होते ही सपा विधायक नाहिद हसन ने जमा कराया बकाया 16 लाख रुपए

शामली, 12 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन ने राइस मिल की निलामी से पहले ही मंडी समिति का 16 लाख रुपए शुल्क जमा करा दिया है। बता दें, एक दिन पहले ही बकाया चुकता नहीं करने पर सपा विधायक की राइस मिल की संपत्ति को कुर्क किया गया था। इस कार्रवाई के बाद नाहिद हसन ने बकाया जमा करा दिया है। सपा नेता की यह राइस मिल मां तबस्सुम बेगम व बहन इकरा हसन के नाम पर है।

SP MLA Nahid Hasan deposited Outstanding 16 lakh rs after notice pasted on rice mill

मंडी समिति का करीब 16 लाख रुपए बकाया था

शामली के कैराना से सपा विधायक गैंगस्टर एक्ट के मामले में जेल में बंद हैं। बताया गया है कि नाहिद हसन की कैराना स्थित पुराना बाईपास मार्ग पर स्थित राइस मिल पर मंडी समिति का करीब 16 लाख रुपए बकाया है। यह बकाया जमा न करने पर सोमवार को एसडीम संदीप कुमार के निर्देश पर तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। पुराना बाईपास स्थित विधायक नाहिद हसन के पुराने सम्राट राइस सेलर पर नोटिस चस्पा कर 6 बीघा भूमि को कुर्क किए जाने की प्रशासन की ओर से सूचना जारी की गई थी।

कार्रवाई के डर से जमा कराए 16 लाख रुपए

जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद कुर्की के डर से सपा विधायक नाहिद हसन ने बकाया राशि जमा कर दी है। उन्होंने मंडी समिति का 16 लाख रुपए का बकाया शुल्क जमा करा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+