शामली में तीन महिलाओं को लगा दिए थे 'एंटी रेबिज' इंजेक्शन, अब DM ने फार्मेसिस्ट को किया निलंबित
शामली में तीन महिलाओं को लगा दिए थे 'एंटी रेबिज' इंजेक्शन, अब DM ने फार्मेसिस्ट को किया निलंबित
शामली। कोरोना वैक्सीन लगवाने गई तीन महिलाओं को शामली जिले में 'एंटी रेबिज' का इंजेक्शन लगा दिया गया था। तो वहीं अब इस मामले में जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद डीएम के निर्देश पर सीएचसी में तैनात फार्मेसिस्ट को निलंबित कर दिया गया है। फार्मासिस्ट अपने स्थान पर जन औषधि केंद्र संचालक को बैठाकर चला गया था। डीएम ने जन औषधि केंद्र संचालक ताहिर हुसैन की भी सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं, इस मामले में सीएचसी प्रभारी डॉ. बिजेंद्र सिंह से तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण मांगा हैं।
Recommended Video

शामली जिले की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं गलती से एंटी रैबीज कक्ष में चली गईं थी। उन्होंने टीका लगवाने को कहा तो वहां मौजूद जन औषधि केंद्र संचालक ने उन्हें एंटी रैबीज लगा दिया। इससे पहले किसी चिकित्सक का परामर्श नहीं लिया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए टीकाकरण से संबंधित जानकारी स्पष्ट लिखवाने के आदेश दिए गए हैं।
क्या था मामला
शामली के कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आय़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहल्ला सरावज्ञान निवासी सरोज (70), जगदीश नगर के रेलवे मंडी निवासी अनारकली (72) और सत्यवती (62) के साथ सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने आई थीं। स्वास्थ्यकर्मियों ने बाहर स्थित मेडिकल स्टोर से 10-10 रुपये वाली सिरिंज मंगवाई। तीनों को वैक्सीन लगा दी गई और घर चले जाने के लिए कहा। घर आने पर सरोज को तेज चक्कर आने और घबराहट होने लगी। जिसके बाद सरोज के परिजनों ने उसे निजी डॉक्टर के पास ले गए।
पर्चे पर लिखा था 'एंटी रेबीज'
डॉक्टर को सीएचसी से दिए गए पर्चे को देखा तो उस पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाना लिखा हुआ था। बाद में अन्य दोनों महिलाओं के पर्चे देखे गए तो उन पर भी एंटी रेबीज दर्ज थी। जिसके बाद तीन महिलाओं के परिजनों ने कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर हंगामा किया। तो वहीं, सीएमओ और डीएम से पूरे मामले की शिकायत की गई है। सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल ने मीडिया को दिए अपने बयान में बताया कि ऐसा संभव नहीं है। एंटी रैबीज और कोरोना टीकाकरण अलग-अलग स्थान पर हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications