'6 हजार के चालान पर 56 हजार की चोट', वायरल हुआ पूरे थाने की बिजली काटने वाले लाइनमैन का वीडियो

शामली, 24 अगस्त: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक बेहद अनोखा मामले देखने को मिला है, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यहां ट्रैफिक पुलिस ने लाइनमैन का छह हजार रुपए का चालान काट दिया। लाइनमैन का चालान काटना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। गुस्साए बिजली कर्मी ने थाने की बिजली काट दी, क्योंकि थाने पर 56 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया था। लाइनमैन द्वारा थाने की बिजली काटे जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शामली जिले के थाना भवन का बताया जा रहा है। 42 सेकंड के इस वीडियो में एक बिजली कर्मी थाना भवन के बाहर लगे बिजली के पोल से थाने का लाइट कनेक्शन काटते हुए नजर आ रहे हैं। बिजली कर्मी द्वारा थाने की लाइट काटते हुए वीडियो सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि मीडिया तक की सुर्खियों में आ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाइनमैन द्वारा थाने की बिजली काटते हुए वीडियो वायरल हुआ है उसका नाम मेहताब है।

लाइनमैन ने नहीं पहना हुआ था हेलमेट

लाइनमैन मेहताब थाना भवन क्षेत्र के बिजली घर पर तैनात है। बताया जा रहा है कि लाइनमैन मेहताब का चरथावल तिराहे के पास बाइक का चलान काट दिया गया। यह चालान हेलमेट नहीं होने पर काटा था। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मेहताब पर 6 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। जिसके बाद गुस्साए बिजली कर्मी मेहताब ने थाना भवन पर बिजली के बिल के बकाया होने पर बिजली काट दी। बता दें कि भवन थाने पर 56 हजार रुपए का बिजली का बिल बकाया था। वहीं, अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मात्र 5 हजार रुपए तनख्वा, चालान काट दिया 6 हजार का

मात्र 5 हजार रुपए तनख्वा, चालान काट दिया 6 हजार का

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाइनमैन मेहताब संविदा पर कार्यकर्ता है और उसकी तनख्वाह मात्र 5 हजार रुपये है। लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसका 6 हजार रुपए का चालान काट दिया। बताया जा रहा है कि लाइनमैन मेहताब लाइन चेक करके बाइक से वापस बिजली घर जा रहा था, तभी रास्ते में ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक लिया। क्योंकि, उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। पुलिसकर्मी ने उससे हेलमेट के लिए पूछा।

इस बात से गुस्साए लाइनमैन ने काटी थाने की लाइट

इस बात से गुस्साए लाइनमैन ने काटी थाने की लाइट

इस पर लाइनमैन ने कहा कि मैं बिजली की लाइन देख कर आया हूं। लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए उसका चालान काट दिया की बिजली विभाग के कर्मचारी लूट का खसोट करते हैं और अधिक बिल भेजते हैं इसलिए बिजली कर्मचारी हैं, तो चालान जरूर काटे जाएंगे। चालान काटने से गुस्साए लाइनमैन ने थाने का बिजली कनेक्शन काट दिया। वहीं बिजली कनेक्शन कटने से थाने में पुलिस कर्मचारी गर्मी का सामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+