तीन फीट के अजीम की दुआ हुई कुबूल, परिवार ने की हापुड़ की लड़की से सगाई पक्की, जानें क्या करती है दुल्हन

तीन फीट के अजीम की दुआ हुई कुबूल, परिवार ने की हापुड़ की लड़की से सगाई पक्की, जानें क्या करती है दुल्हन

शामली। कैराना कोतवाली में शादी की गुहार लगाकर चर्चाओं में 26 वर्षीय अजीम मंसूरी की दुआ कुबूल हो गई है। अजीम मंसूरी की दुआ कुबूल होते ही उनके परिवार में जश्न का माहौल है। जी हां, अंजीम मंसूरी को उनकी जोड़ीदार मिल गई है। यह भाग्यशाली लड़की हापुड़ जिले की रहने वाली है। तो वहीं, अब अजीम के परिजनों ने उसकी सगाई भी पक्की कर दी है। बताया जा रहा है कि अगले साल यानी 2022 तक उसकी शादी कर देंगे। सगाई पक्की होने के बाद अजीम खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं तो वहीं, उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि अजीम शादी का रिश्ता आने के बाद उसकी खुशी डांस करते हुए जाहिर की।

Recommended Video

    तीन फीट के अजीम का घोड़ी पर डांस करते हुए वीडियो वायरल, कहा- मेरे पास नहीं आया सलमान खान का फोन
    कैराना पुलिस से लगाई थी अजीम ने शादी की गुहार

    कैराना पुलिस से लगाई थी अजीम ने शादी की गुहार

    अजीम मंसूरी (26), शामली जिले के जोड़वा कुआं इलाके के रहने वाला है। 10 मार्च को अजीम मंसूरी अपनी शादी करवाने की फरियाद लेकर कैरान कोतवाली पहुंचे थे। तीन फीट दो इंच के अजीम मंसूरी की फरियाद सुनकर उस वक्त कैराना पुलिस भी हैरान हो गई थी। दरअसल, अजीम मंसूरी ने कैराना पुलिस से खुद की शादी कराने और दुल्हन खोजने की गुहार लगाई थी। अजीम ने बाकायदा पढ़ी लिखी लड़की ढूंढकर उसकी शादी कराने का आग्रह पुलिस से किया। अजीम की परेशानी को देखकर पुलिस ने भी उसकी शादी कराने का आश्वासन दे दिया था।

    कैरान पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाकर आए थे चर्चाओं में

    कैरान पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाकर आए थे चर्चाओं में

    अजीम मंसूरी कैराना पुलिस से खुद की शादी की गुहार लगाकर चर्चाओं में आए गए थे। देश ही नहीं विदेशी मीडिया ने भी अजीम खबर को अपने यहां जगह दी। तो वहीं, अजीम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसमें वो घोड़ी पर बैठकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद अजीम की शादी की चर्चा होने लगी। इस दौरान कई लड़कियों ने उनको सोशल मीडिया के जरिए शादी के लिए प्रपोज भी किया। जिसके बाद अजीम मंसूरी सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके है और एक बार फिर चर्चा में हैं।

    हापुड़ जिले की लड़की से पक्की हुई सगाई

    हापुड़ जिले की लड़की से पक्की हुई सगाई

    खबरों के मुताबिक, हापुड़ निवासी एक व्यक्ति ने अजीम मंसूरी के पिता हाजी नसीम मंसूरी से संपर्क किया और अजीम के कद की अपनी 27 वर्षीय लड़की से शादी करने का प्रस्ताव रखा। बताया जा रहा है कि अजीम मंसूरी की होने वाली दुल्हन बीकॉम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है और कुरान शरीफ की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। वहीं, अजीम मंसूरी के कद वाली लडकी के परिजनों की ओर से शादी का प्रस्ताव आने के बाद बुधवार को अजीम मंसूरी के पिता व उनकी मां हापुड पहुंचे और अजीम मंसूरी की होने वाली दुल्हन को देखा तथा उसकी सगाई पक्की कर दी।

    अजीम अपनी दुल्हन के साथ जाएंगे हज पर

    अजीम अपनी दुल्हन के साथ जाएंगे हज पर

    मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में अजमी मंसूरी ने कहा कि मेरी शादी में सबसे पहले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनकी पत्नी डिंपल यादव और उनके बच्चे होंगे शरीक और वर्तमान वर्तमान मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ योगी को भी भेजा जाएगा। मेरी शादी सादगी के साथ होगी। तो वहीं, सगाई पक्की होने पर अजीम ने कहा कि वह शादी होने के बाद अपनी दुल्हन को लेकर सबसे पहले हज करने जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+