हाथ ऊपर उठाकर शामली थाने पहुंचे चार गैंगस्टर, बोले- साहब अब कभी नहीं करेंगे अपराध
हाथ ऊपर उठाकर शामली थाने पहुंचे चार गैंगस्टर, बोले- साहब अब कभी नहीं करेंगे अपराध
शामली, 08 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के शामली जिले से है, जहां एनकाउंटर के डर से चार गैंगस्टर खुद ही सरेंडर करने थाने पहुंचे गए। बता दें कि चारों गैंगस्टर शानिवार 7 अगस्त को हाथ उठाकर थाने पहुंचे और अपराधों से तौबा करते हुए पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस ने आत्मसमर्पण के बाद चारों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Recommended Video

यह मामला शामली जिले कैरना कोतवाली का है। बता दें कि एसपी सुकीर्ति माधव ने वांछित, वारंटी एवं गैंगस्टर के आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज रही है। शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे चार आरोपी अहसान, गुफरान, इरफान व जुल्फान निवासी ग्राम रामड़ा शनिवार को कैराना कोतवाली के गेट पर पहुंचे। जहां पर चारों ने अपने हाथ ऊपर उठाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
चारों अपराधियों का कहा कि वह अपराध से तौबा करते हैं और आगे से अपराध न करने की कसम खाते हैं। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी और अन्य कानूनी कार्रवाई के निरंतर दबाव में आकर चार गैंगेस्टर ने स्वयं कोतवाली में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है। गैंगेस्टर के विरुद्ध थाने पर बलवा, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं। जिन पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली पर बलवा, हत्या का प्रयास आदि के पूर्व में अभियोग पंजीकृत हैं, जिन पर अंकुश लगाने हेतु उनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications