बेटी को दिया जन्म तो पति ने दिया बीवी को तीन तलाक, मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

Shamli News, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक महिला ने बेटों को नहीं तीन बेटियों को जन्म दिया। इससे नाराज होकर उसके पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं पति ने उसे मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का भी प्रयास किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

husband give triple talaq to his wife after she give birth to a girl in shamli

जानकारी के अनुसार, मामला शामली जिले के मोहल्ला राजोवाला का है। यहां की रहने वाली फराह को उसके पति, सास व देवर ने मंगलवार को घर में घुसकर मिटटी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। लेकिन नाकाम होने पर तीन तलाक दे कर मौके से फरार हो गए। बता दें कि फराह की शादी 6 साल पहले, शौकीन पुत्र मजीद कस्बा जलालाबाद शामली के साथ हुई थी। शादी के बाद फराह ने दो बेटियों को जन्म दिया। जिसके बाद ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। जिसके बाद फराह अपने मायके आकर रहने लगी।

फराह का आरोप है कि 29 जनवरी को उसका पति शौकीन, सास सहिदन व देवर आसमोहम्मद अचानक करीब 11 बजे उसके घर में घुस आए। फराह उस वक्त घर पर अकेली थी। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट करते उसे जलाने की नीयत से मिट्टी का तेल उसके ऊपर डाल दिया। इस पर विवाहिता ने शोर मचाया तो उसका पति शौकीन ने उसे तीन तलाक देकर अपने परिजनों के साथ मौके से फरार हो गया। इसके बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिवार के लोग भी घर आ गए।

घटना का पता चलने के बाद परिजनों ने विवाहिता को साथ लेकर नगर कोतवाली पुलिस से शिकायत की। वहीं, एसपी अजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। नगर पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+