Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बच्चा चोर समझकर भीड़ ने की पांच महिलाओं की धुनाई, रस्सी बेचने के लिए आई थीं

शामली। उत्तर प्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाहें अब पुलिस के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। ताजा मामला शामली के कैराना का है। यहां बच्चा चोरी के शक में पांच महिलाओं की पिटाई का मामला सामने आया है। बता दें कि ये पांचों महिलाएं यहां रस्सी बेचने के लिए आई थी, लेकिन भीड़ ने इन्हें बच्चा चोर गैंग का समझकर जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बमुश्किल भीड़ से बचाकर महिलाओं को बचाया और थाने लाई।

Five women beaten by mob on suspicion of child theft

जानकारी के मुताबिक, मामला शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घोसा चुंगी का है। यहां पर पांच महिलाएं रस्सी बेच रही थी उसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने बच्चा चोर गैंग कहकर शोर मचा दिया। जिसके बाद देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और महिलाओं की जमकर पिटाई की। भीड़ में मौजूद लोगों ने महिलाओं को लात-घूसों और चप्पलों से जमकर धुनाई की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे पांचों महिलाओं को भीड़ से छुड़ाया और उन्हें थाने ले आई।

पुलिस द्वारा महिलाओं को थाने लाये जाने के बाद भी भीड़ शांत नहीं हुई। पुलिस के साथ ही भीड़ भी थाने आ पहुंची। पुलिस ने लाठी-डंडों के सहारे भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने थाने में महिलाओं से पूछताछ की तो पता चला कि पांचों महिलाएं रस्सी बेचने का काम करती हैं। पांचों महिलाएं गुजरात के सूरत जिले की रहने वाली हैं। फिलहाल वह जिला पानीपत, हरियाणा में रहती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+