तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के शामली स्थित फार्म हाउस पर दिल्ली पुलिस का छापा

शामली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार सुबह निजामुद्दीन मरकज के मौलाना मोहम्मद साद कंधालवी के शामली स्थित फार्म हाउस पर छापेमारी की है। टीम अपनी सुरक्षा के एहतियातन पीपीई किट में मौजूद है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद को चेताते हुए कहा था कि उन्होंने अगर कोरोना टेस्ट नहीं कराया तो महामारी फैलाने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

delhi police crime branch raided on maulana saad farm house in shamli

जमात से जुड़े मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का कहना है कि मौलाना साद ने अभी तक कोरोना का टेस्ट नहीं कराया है। उन्हें यह टेस्ट सरकारी अस्पताल में कराना है। इसके लिए उन्हें एम्स और आरएमएल में टेस्ट कराने का सुझाव दिया गया है। हाल ही में क्राइम ब्रांच ने अपने बड़े अफसरों को जानकारी देते हुए कहा है कि मौलाना साद से कहा गया है कि पहले वो अपनी सरकारी जांच कराए। पुलिस जब उनकी रिपोर्ट देख लेगी उसके बाद ही उन्‍हें समन जारी किया जाएगा और आगे की पूछताछ में शामिल किया जाएगा। क्राइम ब्रांच का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि साद ज़ाकिर नगर के घर में क्वारंटाइन है। बावजूद इसके अब तक सरकारी अस्पताल में जाकर टेस्ट नहीं कराया है।

बता दें कि इससे पहले साद के कोरोना टेस्ट कराने की खबर सामने आई थी। इस टेस्ट में उन्हें निगेटिव बताया गया था। मौलाना साद का बेटा होने का दावा करने वाले एक शख्स ने बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं। साथ ही यह खबर भी आ रही है कि मौलाना साद दिल्ली के ज़ाकिर नगर इलाके में ही है। निजी डॉक्टरों की टीम साद का हेल्थ चेकअप करती है। वहीं, यूपी में रहने वाले साद के दो रिश्‍तेदार कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। मौलाना साद के दोनों रिश्तेदार भी मरकज आए थे। जानकारों की मानें तो मौलाना सलमान मौलाना साद के ससुर हैं। ससुर के समधी के दो छोटे भाइयों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ये दोनों युवक भी निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में रुके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+