बलात्कारी गिरफ्तार नहीं किए गए तो टंकी पर चढ़ गई गैंगरेप पीड़िता, पुलिस ने उसी का चालान काटा
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर की कलान तहसील के एक गांव में एक दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी कराने के लिए वे पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने सभी को नीचे उतरने को कहा। मगर, उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म आरोपियों के पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बलात्कारी मुकदमे में समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। मगर, पुलिस ने उनकी नहीं सुनी और दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिजनों को नीचे उतार दिया। सभी को पकड़कर थाने ले गई और फिर शांति भंग में चालान काटा।

21 सितंबर को हुआ था गैंगरेप
संवाददाता के अनुसार, महिला से 21 सितंबर की रात चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में 22 सितंबर को पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने में तहरीर दी। हालांकि, पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।

ये हैं वो आरोपी
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों से सांठ-गांठ करके उल्टा हमें थाने में बैठा लिया था। फिर जब पीड़िता ने उच्चाधिकारी से शिकायत करने को कहा था, तो छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों में किशनपाल सिंह, अनूप सिंह, अरुण, आशु नामजद किए गए।

समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा
कुछ समय बाद एक आरोपी किशन पाल ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मगर, फिर वह जमानत पर बाहर आ गया। वहीं, अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। अब उन आरोपियों की ओर से मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications