बच्चों के सामने पत्नी के मुंह में ठूंस दिया कपड़ा फिर की हैवानियत, कमरे में चारों तरफ बस खून ही खून
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के मरैना गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां छोटी से बात पर पति ने पत्नी के पेट में भाला घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। निर्ममता से की गई इस हत्या की जानकारी तब हुई जब मृतका के पिता और बहन खाना खाने के लिए घर पहुंचे। दरअसल, महिला अपनी छोटी बहन का हाथ टूटने पर उसे देखने के लिए अपने मायके गई हुई थी।

छोटी बहन को देखने के लिए आई थी मायके
मरैना गांव के निवासी दृगपाल सिंह ने अपनी बड़ी बेटी पिंकी की शादी 10 साल पहले बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी के गलथुआ गांव के निवासी अजय सिंह से की थी। दरअसल, उनकी छोटी बेटी छत से गिर गई थी, जिससे उसका हाथ टूट गया। बीते 6 मई को पिंकी अपनी छोटी बहन को देखने के लिए मायके आई हुई थी। इसके दो दिन बाद ही पिंकी का पति अजय भी वहां आ पहुंचा।

घर पर नहीं था कोई तो मार डाला
पीड़ित पिता दृगपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह बाग की रखवाली के लिए चला गया। दोपहर को छोटी बेटी रिंकी उसे खाने पर बुलाने के लिए वह भी बगीचे में आ गई। इस दौरान घर पर पिंकी, उसका पति अजय और उसके दोनों बच्चे थे। दोपहर के वक्त करीब एक बजे जब वह अपनी छोटी बेटी रिंकी के साथ घर पहुंचे तो देखा कि ऊपर वाले कमरे में पिंकी की खून से सनी हुई लाश पड़ी है। उसकी भाला से घोंपकर हत्या कर दी गई।

हत्या कर हुआ फरार
जब चीख-पुकार मची तो स्थानीय लोग भी पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद गढ़िया रंगीन थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा मौके पर जा पहुंचे। मगर तब तक हत्यारोपी फरार हो चुका था। वहीं सीओ मंगल सिंह रावत ने भी मौके का मुआयना किया।

ससुराल वापस चलने की कर रहा था जिद्द
दृगपाल के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल वाले पिंकी के साथ मारपीट करते थे। पिंकी की मां की मौत हो चुकी है। छोटी बहन का हाथ टूटा होने के कारण वह कुछ दिन मायके में रहना चाहती थी। जबकि अजय सिंह उसे अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था। इसी को लेकर कहासुनी होने पर पिंकी की हत्या कर दी गई। पिंकी के दो बच्चे छह साल की बेटी रागिनी और चार वर्ष का बेटा अखंड प्रताप सिंह हैं।
-
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद












Click it and Unblock the Notifications