LIVE Shahjahanpur Nikay Chunav Result 2023: अर्चना वर्मा 30 हजार मतों से जीतीं, देखिए ताजा अपडेट

Shahjahanpur Chunav Result 2023 Live Updates: शाहजहांपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है, जानिए कौन है आगे और कौन चल रहा है पीछे।

Up Nikay Chunav Result

Shahjahanpur nagar nikay chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के तहत शाहजहांपुर में मेयर पद पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। बीजेपी की उम्मीदवार अर्चना वर्मा ने यहां से अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी को 30 हजार मतों से पराजित किया है। शाहजहांपुर में हार जीत पर सबकी नजर टिकी थी क्योंकि यहां से बीजेपी के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद और कैबिनेट मंत्री जेपीएस राठौर का गढ़ है। पढ़िए शाहजहांपुर में चल रही मतगणना का पूरा अपडेट...

अपडेट:-

LIVE Feed
May 13, 2023, 6:06 PM IST

शाहजहांपुर में तीसरे स्थान पर रही सपा

अर्चना वर्मा ने 80,740 मत हासिल किए, जबकि कांग्रेस के निखत इकबाल 50,840 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। समाजवादी पार्टी (सपा) की माला राठौर 20,144 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
May 13, 2023, 5:54 PM IST

शाहजहांपुर में बीजेपी 30 हजार मतों से जीती

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पहली बार नगर निगम की सीट बनी थी। यहां पहली बार मेयर का चुनाव हो रहा था। बीजेपी ने पहली बार ही यहां भगवा लहराने में सफलता हासिल कर ली है। बीजेपी की उम्मीदवार अर्चना वर्मा ने सपा प्रत्याशी को 30 हजार मतों से हरा दिया है। अर्चना को पहले सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन ऐन वक्त पर अर्चना ने सियासी दांव चला ओर बीजेपी में शामिल होकर टिकट भी ले लिया। बीजेपी के इस दांव से अखिलेश मात खा गए। बीजेपी को करीब 80 हजार वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही जिसको करीब 50 हजार वोट मिले।
May 13, 2023, 5:48 PM IST

केशव मौर्य ने दी अर्चना वर्मा को जीत की बधाई

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव- 2023 में शाहजहांपुर नगर निगम से महापौर के रूप में नवनिर्वाचित श्रीमती अर्चना वर्मा जी आपको शानदार विजय की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
May 13, 2023, 3:18 PM IST

up nikay chunav result: 32 हजार मतों से आगे बीजेपी

शाहजहांपुर में बीजेपी जीत के काफी करीब पहुंच गई है। दसवें राउंड में बीजेपी की अर्चना वर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से करीब 32 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। अब तक यहां बीजेपी को 56 हजार वोट मिल चुके हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की निखत इकबाल हैं जिनको 24 हजार वोट मिले हैं। यहां तीसरे नंबर पर सपा है जिसको महज करीब 13 हजार वोट मिले हैं।
May 13, 2023, 12:49 PM IST

बीजेपी उम्मीदवार 39 हजार मतों से आगे

शाहजहांपुर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी भाजपा की अर्चना वर्मा की जीत तय मानी जा रही है। यहां पर बीजेपी के उम्मीदवार कांग्रेस प्रत्याशी से सातवें राउंड मे 39682 मतों से आगे हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यहां बीजेपी ने अंतिम क्षण में सपा के प्रत्याशी को अपने पाले में करके बड़ी सफलता अर्जित की थी।
May 13, 2023, 10:43 AM IST

up nikay chunav result 2023: दूसरे राउंड में बीजेपी ने बनाई बढ़त

शाहजहांपुर में वोटों की गिनती जारी है। दूसरे राउण्ड में मेयर पद की बीजेपी प्रत्याशी अर्चना वर्मा आगे बनी हुई हैं। दूसर चरण तक प्रत्याशियों को इतने वोट मिले हैं। बीजेपी- 11200 कांग्रेस- 4306 सपा- 3028 बसपा- 797 नोटा- 159
May 13, 2023, 10:22 AM IST

up nagar nigam chunav result: तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

नगर निकाय की मतगणना जारी है। शाहजहांपुर मेयर सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। यहां तीन-तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। शाहजहांपुर में पहली बार मेयर सीट पर चुनाव हो रहा है।
May 13, 2023, 9:27 AM IST

शाहजहांपुर में अर्चना वर्मा को बढ़त

शाहजहांपर में सपा-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यहां बीजेपी की उम्मीदवार अर्चना वर्मा सपा की उम्मीदवार से आगे चल रही हैं। अर्चना वर्मा पहले सपा की उम्मीदवार थीं लेकिन नामांकन से ठीक पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। जिले के केएफ कॉलेज में सुबह आठ बजे से ह काउंटिंग चल रही है।
May 13, 2023, 8:43 AM IST

शाहजहांपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही वोटों की गिनती

वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। शाहजहांपुर में पहला मेयर कौन होगा इसकी तस्वीर जैसे जैसे समय बीतेगा वैसे वैसे साफ होती चली जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक 9 बजे के बाद ही मतों के स्पष्ट रूझान सामने आएंगे। अभी शुरूआत में बैलट पेपर की गिनती का काम चल रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+