Shahjahanpur News: चार बच्चों की हत्या के बाद पिता ने की आत्महत्या,क्षेत्र में दहशत

Shahjahanpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता की हैवानियत से चार बच्चों की जिंदगी खत्म हो गई। बच्चों की हत्या के बाद पिता ने आत्महत्या कर ली। फॉरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर छानबीन कर रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, थाना रोजा स्थित मानपुर चचरी गांव के रहने वाले राजीव ने अपने चार बच्चों 13 साल की बेटी स्मृति, 9 साल की बेटी कीर्ति, 7 साल की बेटी प्रगति और 5 साल के बेटे ऋषभ की देर रात गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद फांसी के फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी।

shahjahanpur

राजीव की पत्नी मायके है। उसके पिता घर के बाहर सो रहे थे। सुबह उन्होंने राजीव को आवाज दी। जब कोई आवाज नहीं आया तो उन्होंने राजीव का कमरा खोला। अंदर का दृश्य देख वह कांप उठे। बच्चे जमीन पर मृत अवस्था में थे। बेटा फांसी से लटकर रहा था। यह सब देख वह चीख पड़े।

UP News: योगी सरकार हर माह देगी 4 हजार रुपए, मिलेंगी ये सुविधाएं, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टीमें गहन छानबीन कर रहीं हैं। अभी मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+