बेजुबानों से प्यार का खूबसूरत VIDEO आया सामने, यूपी पुलिस के जवान ने बंदरों को आम खिलाकर जीता लोगों का दिल

शाहजहांपुर, 14 जून: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने इंसान तो इंसान जानवरों का भी हाल बुरा कर रखा है। ये बेजुबानों कड़ी धूप में कभी पानी तो कभी भोजन की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं। ऐसे में इनकी मदद करना हमारी जिम्मेदारी बनता है। कुछ ऐसा ही यूपी के एक जवान ने किया है। भीषण गर्मी में ड्यूटी पर तैनात पीआरवी के जवान ने बेजुबानों को फल खिलाकर लोगों का दिल जीत लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यूपी पुलिस के इस जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो ने लोगों को दिल जीत लिया है। दरअसल, वीडियो में एक सिपाही बंदरों को फल खिलाता हुआ दिख रहा है। यह वीडियो शाहजहांपुर का बताया जा रहा है। इस वीडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से 12 जून को शेयर किया गया है। इस वीडियो को कैप्शन दिया है, ''UP 112, सबके 'Mon-key' समझे.. Well Done Constable Mohit, PRV1388 Shahjahapur for making good deeds an 'Aam Baat'।

बंदरों को सेब काटकर खिलाते दिखे सिपाही मोहित

बंदरों को सेब काटकर खिलाते दिखे सिपाही मोहित

यूपी पुलिस के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे सिपाही का नाम मोहित है, जो डायल 112 के PRV1388 में तैनात हैं। सिपाही मोहित अपनी ड्यूटी के साथ-साथ इस भीषण गर्मी में बेजुबानों का भी ख्याल रख रहे हैं। वीडियो में वह बंदरों को सेब काटकर खिलाते दिख रहे हैं। बंदर और उसके बच्चे भी अपनी बारी आने का इंतजार करते देखे जा सकते हैं।

'भाई इतना प्यार से खिला रहा है, जैसे बच्चे को खिलाते हैं'

'भाई इतना प्यार से खिला रहा है, जैसे बच्चे को खिलाते हैं'


शाहजहांपुर के सिपाही मोहित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूजर्स सिपाही मोहित के इस नेक कार्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक करीब 60 हजार व्यूज मिल चुके हैं। करीब 4 हजार लोग इसे लाइक्स कर चुके हैं। इस वीडियो पर लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सो स्वीट, भाई इतना प्यार से खिला रहा है, जैसे बच्चे को खिलाते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+