2 महीने से थाने के चक्कर काट रही बीवी को पुलिस से न्याय नहीं मिला तो जान देने टंकी पर चढ़ा युवक
शाहजहांपुर। बीवी के साथ हुई छेड़छाड़ एवं मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई नहीं होने पर एक शख्स ने टंकी पर चढ़ आत्महत्या का प्रयास किया। शख्स ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह आरोपितों का साथ दे रही है और अपराध की सजा नहीं दे रही। जबकि उसकी बीवी दो माह से पुलिस थाने के चक्कर काट रही है।

पीड़िता की नहीं सुनी पुलिस ने
जानकारी के मुताबिक, यूपी में शाहजहांपुर के थाना मदनापुर निवासी राजकुमार गुप्ता की पत्नी शालिनी से गांव के दबगों ने दो माह पहले छेड़छाड़ की थी। दबंगों घर में घुस आए थे और शालिनी के साथ ही राजकुमार गुप्ता से भी मारपीट की थी। घटना के बाद शालिनी और राजकुमार थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस से दबगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने उल्टा पीड़िता के पति को ही निशाने पर ले लिया। उसका चालान कर दिया। फिर भी शालिनी दो माह तक थाने के चक्कर लगाती रही। लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी।

इसके बाद पीड़ित शालिनी सीओ के पास पहुंची तो सीओ सदर ने भी अभद्रता करके उसे आफिस से भगा दिया। जिसके बाद शालिनी के पति पानी की टंकी पर जा चढ़े। वहीं, नीचे शालिनी भी खड़ी हो गई। पीङिता का कहना है कि अगर हमारी मांगे नही मानी गई तो टंकी के पास ही आत्महत्या कर लेंगे। जिसके बाद सीओ सदर इंस्पेक्टर रौजा और एसओ मदनापुर मौके पर पहुंचे। सीओ सदर बलदेव सिंह खनेड़ा ने कहा कि वे युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों पर एक्शन लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications