नग्न होकर लड़की से तेल मालिश करवा रहे स्वामी चिन्मयानंद, VIDEO क्लिपिंग लीक

शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर छात्रा के अपहरण, उत्पीड़न और रेप के मामले मे नया मोड़ आ गया। मंगलवार की शाम अचानक कुछ वीडियो वायरल हुए। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक लड़की स्वामी चिन्मयानंद के तेल से मालिश कर रही है। वीडियो में दोनों के बीच बातचीत भी सुनाई दे रही है। हालांकि, वीडियो पर 2014 की तारीख नजर आ रही है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के वकील ने मीडिया से बात करते हुए स्वामी चिन्मयानंद को बदनाम करने की साजिश बताया। उनका कहना है कि SIT की टीम पर पूरा भरोसा है।

नग्न अवस्था में लड़की से तेल मालिश करवा रहे चिन्मयानंद

नग्न अवस्था में लड़की से तेल मालिश करवा रहे चिन्मयानंद

दरअसल, मंगलवार को पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद और एसएस लॉ कॉलेज के प्रबंधक स्वामी चिन्मयानंद और उनके साथ एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में स्वामी चिन्मयानंद लड़की से तेल की मालिश करवा रहे हैं। वह वीडियो मे बिल्कुल नग्न अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच बातचीत भी हो रही है। हालांकि, वीडियो पर 2014 की डेट नजर आ रही है।

क्या बोले चिन्मयानंद के वकील?

क्या बोले चिन्मयानंद के वकील?

बता दें, ये वीडियो उस वक्त वायरल हुए है जब एसआईटी की टीम घटना की बारीकी के साथ जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल, आरोपी स्वामी चिन्मयानंद के वकील ने वायरल वीडियो को लेकर षडयंत्र कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो पर सन 2014 की डेट नजर आ रही है। वीडियो वायरल करना स्वामी चिन्मयानंद को बदनाम करने की साजिश है।

'जांच के बाद बेनकाब होंगे षडयंत्र रचने वालों के चेहरे'

'जांच के बाद बेनकाब होंगे षडयंत्र रचने वालों के चेहरे'

ओम सिंह ने कहा कि वीडियो उस वक्त वायरल किए गए हैं जब एसआईटी की टीम घटना की जांच कर रही है। मंगलवार को एसआईटी की टीम कॉलेज आई थी और छात्रा के कमरे की तलाशी की गई। उनका कहना है कि जब तक षडयंत्र रचने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इसी तरह से स्वामी चिन्मयानंद को बदनाम किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच पर हमें पूरा भरोसा है। जांच पूरी होने के बाद ऐसे लोगो के चेहरे बेनकाब होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+