Shahjahanpur: केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की कोठी में घुसा बेकाबू ट्रक, फिर क्या हुआ?
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में अचानक एक ट्रक बेकाबू हो गया और सीधे यूपी पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) की कोठी में जा घुसा। ट्रक ने मंत्री की कोठी का गेट औऱ बाउंड्री वाल को तोड़ दिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।
हालांकि, इस हादसे के बाद कोठी और आसपास मोजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद कोठी शाहजहांपुर में कचहरी के पीछे इंदिरानगर में है। बताया जा रहा है कि कोठी के सामने एक मोड़ है जिस पर अक्सर हादसे होते रहते हैं।

ट्रक का ड्राइवर संभवत: ट्रक को मोड़ते समय उस पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बेकाबू ट्रक सीधे पीडब्ल्यूडी मंत्री की कोठी में जा घुसा। शुक्रवार की देर रात इस हादसे के बाद कोठी और आसपास मोजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि दुर्घटना के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था।
Recommended Video

हालांकि, इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि मोड़ पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस बार ट्रक सीधे मंत्री की कोठी में जा घुसा। लोगों ने कहा कि गनीमत रही कि हादसा रात में हुआ। दिन के वक्त यहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। उन्हें खतरा हो सकता था।












Click it and Unblock the Notifications