शाहजहांपुर में पडोसी ने 35 कबूतरों को दिया जहर, 'बिल्ली के गायब होने का लिया है बदला' - पीड़ित
Neighbour Poisons 35 Pigeons : अचानक हुई लगभग 35 पालतू कबूतरों की संदिग्ध मौत के बाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कबूतरों के मालिक ने अपने पडोसी पर रंजिशन उन्हें जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दो पड़ोसियों की रंजिश का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ अचानक हुई लगभग 35 पालतू कबूतरों की संदिग्ध मौत के बाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कबूतरों के मालिक ने अपने पडोसी पर रंजिशन उन्हें जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि कबूतर मालिक का पड़ोसी की पालतू बिल्ली को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने कबूतरों का पोस्टमार्टम कराकर मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश के चलते कबूतरों को दिया जहर
बता दें कि पूरा मामला शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के एमन जई जलाल नगर इलाके का है। कबूतर मालिक का कहना है कि उनके पडोसी का टेंट का काम है। जिसके चलते उनका टेंट का सामान रोड को घेर लेता है। वहीं जब हम अपनी गाडी वगैरह निकालते हैं तो दिक्कत होती है। हमने कई बार उनसे इस बारे में बात की पर कोई हल नहीं निकला। उल्टा इस बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद की वजह से उन्होंने हमारे लिए अपने मन में रंजिश पाल ली।
वहीं दूसरी ओर उनके पास एक पालतू बिल्ली भी थी। जो उनके अनुसार कुछ दिन पहले अचानक गायब हो गई थी। कबूतर मालिक के अनुसार उनके पडोसी ने उनपर बिल्ली को मारने और गायब करने का आरोप लगाया। लेकिन उन्होंने कहा कि हम खुद पक्षी प्रेमी और पशु प्रेमी है, हम बिल्ली को क्यों मारेंगे। इसपर उन्होंने कबूतर मालिक को धमकी दी कि वे उनके सारे कबूतर मार डालेंगे।

Recommended Video

बिल्ली के एवज में कबूतरों को मारने की धमकी
आपको बता दें कि कबूतर मालिक ने अपने घर पर लगभग 80 कबूतर पाल रखे थे। लेकिन अचानक उनके 35 कबूतरों की मौत हो गई। आरोप है कि पड़ोसी ने रंजिश के चलते जहरीले दाने देकर कबूतरों को मार दिया क्योंकि पड़ोसी ने बिल्ली के एवज में कबूतरों को मारने की धमकी दी थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी छत पडोसी के भाई से बिलकुल मिली हुई है। उन्होंने अपने भाई की छत का इस्तेमाल कर के हमारे कबूतरों को जेहरीले दाने खिला दिए हैं। जिसके चलते उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि पुलिस उनसे मिली हुई है और कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।
-
Jewar Airport से यूपी की अर्थव्यवस्था को कितना मिलेगा बूस्ट? कितना बढ़ेगा रोजगार और कारोबार का अवसर -
Delhi IGI vs Noida Jewar Airport: किराया, सुविधाएं, कनेक्टिविटी- कौन बेहतर? स्मार्ट ऑप्शन क्या? 8 बड़ी तुलनाएं -
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications