शाहजहांपुर: दबंगों ने दलित परिवार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत, 4 घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुधवार को जमीन के विवाद में एक दलित परिवार पर कथित तौर पर सवर्ण जाति के लोगों ने हमला कर दिया। परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि परिवार के 4 सदस्य घायल हो गए। फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। एसपी आनंद ने बताया कि मामला थाना जलालाबाद के ग्राम कसारी में जमीन के विवाद का था। 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, हथियार बरामद हुए हैं। बता दें, घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

shahjahanpur goons firing on dalit family one people lost life four injured

खेत पर काम कर रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक, थाना जलालाबाद के कसारी गांव में प्रदीप नाम का दलित युवक खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले सोनू, देवेंद्र और अभिषेक वहां पहुंच गए और प्रदीप पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। यही नहीं ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई। चीखपुकार और गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण और युवक के परिजन मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने युवक के परिजनों पर भी फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 3 महिलाओं समेत 4 लोग घायल हो गए।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

फायरिंग की खबर मिलते ही आनन-फानन में एसपी समेत अन्‍य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज चल रहा है। एसपी एस आनंद ने बताया कि एफआईआर दर्ज की जा रही है। फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें बनाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+