जिस प्रेग्नेंट महिला को डीएम ने लगाई थी डांट डिलीवरी के दौरान हुई मौत, परिजनों ने DM पर लगाए ये आरोप
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिला को चौथा बच्चा होने पर बेशर्म बाला था, उसकी डिलीवरी के दौरान मौत हो गईं है। बता दें कि डीएम ने महिला को अस्पताल में भर्ती करने के आदेश दिए थे। लेकिन परिजनों का आरोप है कि महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया था। जिसके बाद उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जिलाधिकारी इंद्र व्रिक्रम सिंह पर गंभीर आरोप लगाये है।

जानकारी के मुताबिक, एक सप्ताह पहले मिर्जापुर निवासी रेखा प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में चेकअप कराने आई थी। तबीयत खराब होने पर वह अस्पताल में भर्ती होना चाहती थी, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने बेड नहीं होने की बात कहकर उसे भर्ती करने से मना कर दिया। उसी समय अचानक डीएम इंद्र विक्रम सिंह अस्पताल निरीक्षण को पहुंच गए। महिला ने डीएम से जैसे ही बेड नहीं मिलने की शिकायत की तो डीएम ने महिला से ही सवाल दाग दिया कि कौन सा बच्चा है। महिला ने कहा चौथा, इतना सुनते ही डीएम बोले चौथा बच्चा पैदा कर रही हो ...दो काफी नहीं है। महिला को फटकार लगाते हुए डीएम का वीडियो वायरल हो गया था।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद परिजनों ने डीएम इंद्र व्रिक्रम सिंह पर गंभीर आरोप लगाये है। रेखा के परिजनों ने कहा कि डीएम के डांटने के बाद महिला सदमे में आ गई थी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अब डीएम पर कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications