रावण का पुतला दहन करने वालों को श्रीकांत त्यागी ने दी चेतावनी, बोले- रावण दहन किया तो दर्ज कराएंगे मुकदमा
Shrikant Tyagi News: सहारनपुर पहुंचे श्रीकांत त्यागी ने रावण दहन को लेकर बड़ा बयान दिया है। श्रीकांत त्यागी ने कहा कि देश में अब रावण के पुतले का दहन होने नहीं दिया जाएगा। अगर रावण दहन किया तो मुकदमा दर्ज कराएंगे।

Shrikant Tyagi News: नोएडा में महिला के साथ अभद्रता कर सुर्खियों में आए 'गालीबाज' नेता श्रीकांत त्यागी बुधावर को सहारनपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 'रावण' दहन को लेकर बड़ा बयान दिया। दरअसल, श्रीकांत त्यागी ने कहा, 'अब देश में रावण के पुतले का दहन नहीं होने दिया जाएगा।' इसके लिए उन्होंने रामलीला कमेटियों को एक पत्र भी लिखा और कहा कि अगर रावण दहन किया तो त्यागी ब्राह्मण समाज मुकदमा दर्ज कराएगा।
श्रीकांत त्यागी बुधवार को सहारनपुर जिले के देवबंद पहुंचे और यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में अब रावण के पुतले का दहन नहीं होने दिया जाएगा। रावण ब्राह्मण थे, बुद्धिमान और ज्ञानी थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी रामलीला कमेटियों को पत्र लिखा जाएगा। देशभर में कही भी रावण का दहन किया तो त्यागी ब्राह्मण समाज मुकदमा दर्ज कराएगा।' इतना ही नहीं, त्यागी ने कहा कि अगर पुतला दहन करना है तो दुशासन और दुर्योधन करें।
सहारनपुर में बोलते हुए श्रीकांत त्यागी ने कहा कि रावण विद्वान और त्रिलोक पति की उपाधि प्राप्त थे। भगवान श्रीराम ने भी रावण को विद्वान माना। क्योंकि जब रावण का भगवान श्रीराम ने वध किया। रावण प्राण त्याग रहे थे। तब भगवान श्रीराम ने अपने भाई लक्ष्मण को रावण से ज्ञान लेने के लिए भेजा। जब भगवान श्रीराम ने भी रावण को विद्वान माना तो रावण की विद्ववानता पर सवाल खड़ा नहीं हो सकता। ऐसे विद्वान व्यक्ति को हर दशहरा पर दहन किया जाता है, जो गलत है।
Recommended Video

कहा कि लोग मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का रूप धारण कर त्रिलोक पति रावण के पुतलों का दहन करते हैं। इससे हम ब्राह्मणों की भावनाएं आहत होती है।' इस दौरान उन्होंने कहा कि 'यदि लोगों को पुतला दहन करने का इतना ही शोक है, तो दुशासन और दुर्योधन का पुतला फूंकने का काम करें। उन लोगों से ज्यादा दुराचारी और महिला का उत्पीड़न करने वाला व्यक्ति न कभी पैदा हुआ और न होगा। यदि आगे रावण का पुतला दहन हुआ तो अपने-अपने क्षेत्रों के थानों में मुकदमा दर्ज कराएंगे।












Click it and Unblock the Notifications