शाहजहांपुर: मेडिकल कॉलेज के गेट पर वृद्धा को कुत्तों ने खाया, पुलिस ने रिपोर्ट में बदल दिया घटनास्थल
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में मेडिकल कॉलेज के गेट के आस-पास घूमते आवारा कुत्तों ने एक वृद्धा को काट खाया। बीती रात उसकी लाश क्षति विक्षित अवस्था में बरामद की गई। इस मामले में पुलिस और मेडिकल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वृद्धा के शव को रात में ही पोस्टमॉर्टम मॉर्चरी में रखवा दिया। खुद की जवाबदेही से बचने के लिए पुलिस ने महिला के शव को मेडिकल कॉलेज के गेट पर न दर्शाकर घटनास्थल को बदल दिया। जिसके बाद महिला के शव का वीडियो वायरल हुआ तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच करने की बात कही है।

संवाददाता के अनुसार, महिला के शव को कुत्तों द्वारा नोंच खाने की घटना चौक कोतवाली के मेडिकल कॉलेज के गेट की है। यहां बीती रात गेट के बाहर बुजुर्ग महिला को आदमखोर कुत्तों ने नोच डाला। महिला ने गेट पर ही दम तोड़ दिया। आदमखोर कुत्तों ने महिला का ऊपरी हिस्सा खा लिया। घटना के कई घंटे के बाद पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया। खास बात ये है कि मेडिकल कॉलेज गेट पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। साथ ही मेडिकल कॉलेज परिसर में बने पुलिस परिसर में भी कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। यहीं महिला को कुत्तों ने नोच डाला। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज जांच की बात कर रहा है। मगर, अभी तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने शव का पंचायतनामा तो भरा है, लेकिन घटना स्थल को लिखा-पढ़ी में बदल दिया है। पुलिस ने दर्शाया है कि महिला का शव अजीजगंज चौकी के नहर के किनारे मिला है। जबकि दो वीडियो वायरल हुए हैं उनमें महिला का शव भी दिख रहा है और उसी वीडियो में मेडिकल कॉलेज भी दिखाई दे रहा है।
Recommended Video
वहीं, मेडिकल कॉलेज के पीआरओ पूजा त्रिपाठी पांडेय ने बताया कि बहुत गंभीर घटना है। ये जांच का विषय है। बताया गया है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। फिलहाल जांच कर कार्यवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications