शादी के कार्ड पर मुस्लिम परिवार ने छपवाई राम-सीता की तस्वीर, काजी ने निकाह पढ़ने से किया इंकार

Shahjahanpur News, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक मुस्लिम परिवार द्वारा अपनी बेटी के शादी कार्ड पर भगवान राम और सीता की तस्वीर छपवाना भारी पड़ गया। अब काजी ने शादी में निकाह पढ़ने से इंकार कर दिया है। बता दें कि 30 अप्रैल को निकाह होना है, ऐसे में परिवार के साथ मुश्किले खड़ी हो गई है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थानाक्षेत्र के चिलौआ गांव का है। यहां के रहने वाले इबारत अली की बेटी रुखसार बानों की 30 अप्रैल को अल्लाहगंज निवासी सोनू के बेटे के साथ शादी होनी है। इबारत अली ने बेटी की शादी में न्यौता देने के लिए निमंत्रण पत्र में मक्का मदीना या मुस्लिम धर्म के फोटो न छपवा कर भगवान राम और सीता के स्वयंवर की फोटो छपवाई है।

काजी ने किया निकाह पढ़ने से इंकार

काजी ने किया निकाह पढ़ने से इंकार

बता दें कि इबारत अली ने जब शादी के कार्ड अपनी रिश्तेदारों के घर बाटें तब इसकी काफी चर्चा इलाके में हुई। बात काजी तक पहुंची तो उन्होंने निकाह पढ़ाने से इंकार कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि, काजी ने बरेली स्थित आला हजरत की मजार पर जियारत करने और लिखित में माफी मांगने की सलाह दी है।

30 अप्रैल को होनी है शादी

30 अप्रैल को होनी है शादी

ऐसे में परिवार के सामने मुश्किले खड़ी हो गई है। क्योंकि इबारत अबी की बेटी रुखसार की शादी दो दिन बाद 30 अप्रैल को होना है। शादी की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। लेकिन अब शादी का कार्ड इस परिवार के लिए मुसीबत बन चुका है। वहीं, देवबंद ने परिवार के खिलाफ फतवा भी जारी कर दिया है। कुछ समझ नही आ रहा है कि क्या करें?

ये भी पढ़ें:- शाहजहांपुर की सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+