UP: 'तेरी बीवी मेरी प्रेमिका है...' पति ने बात करने से रोका तो भड़क गया प्रेमी, पति को दी धमकी

UP के शाहजहांपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के प्रेमी ने उसके पति को फोन कर धमकी दी कि तुम्हारी पत्नी मेरी प्रेमिका है, बात करने से रोका तो अच्छा नहीं होगा।

lover told the husband that your wife is my girlfriend in UP Shahjahanpur

UP के शाहजहांपुर से एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। एक महिला का प्रेमी उसके पति को फोन करके धमकी दे रहा है। इस मामले में महिला के पति की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

पति का कहना है कि मुंबई में रहने वाला एक व्यक्ति उसकी पत्नी से प्यार करता है। इसकी जानकारी होने पर उसने अपनी पत्नी को उससे बात करने से मना किया था। बात करने से मना करने के बाद प्रेमी द्वारा फोन करके धमकी दी जा रही है।

दरअसल, यह पूरा मामला शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना अंतर्गत हद्दफ मोहल्ले का है। यहां का रहने वाला एक व्यक्ति मुंबई में रहकर काम करता था। उसने कहा कि वह सैमसंग कंपनी में नौकरी करता था, इसी दौरान एक युवती से उसकी मुलाकात हुई।

मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत बढ़ने लगी और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। उसने यह भी बताया कि साल 2012 में मुंबई में ही उसने उस युवती से शादी की। शादी करने के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था।

करीब 5 साल पहले वह मुंबई से अपनी पत्नी को लेकर शाहजहांपुर स्थित अपने घर चला आया। घर आने के बाद कुछ समय तक उसकी पत्नी उसके साथ रही लेकिन दो साल पहले जिद करके वह मुंबई वापस लौट गई। मुंबई में वापस जाने के बाद वह ब्यूटी पार्लर में काम करती है।

पति का आरोप है कि इस दौरान मुंबई के ही रहने वाले राजेश नामक व्यक्ति से उसकी पत्नी बातचीत करने लगी। पत्नी और राजेश के बीच के अवैध संबंधों की जानकारी जब पति को ही तो वह पत्नी को डांट फटकार लगाने लगा।

उसने कहा कि उसने अपनी पत्नी को राजेश से बात करने के लिए मना किया। मना करने के बाद उसकी पत्नी ने तो कुछ नहीं बोली लेकिन 17 मई को महिला का प्रेमी पति के मोबाइल पर फोन किया और उसने कहा कि तुम्हारी बीवी मेरी प्रेमिका है।

पति ने अभी आरोप लगाया कि राजेश ने यह भी कहा कि अब वह तुम्हारी पत्नी नहीं है और बात करने से तो मना भी नहीं कर सकते हो और अब यदि तुम मुंबई आते हो तो तुम्हें जान से मार दूंगा। इसके अलावा उसने काफी गाली गलौज भी दिया।

इस मामले में प्रेमी द्वारा धमकी दिए जाने के बाद पति काफी डर गया और पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस के पास पहुंचने के बाद उसने प्रेमी के खिलाफ शिकायत किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+