शाहजहांपुर में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

शाहजहांपुर में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

शाहजहांपुर, 17 सितंबर: खबर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से है। यहां शुक्रवार (17 सितंबर) की सुबह आशीष सिंह (25) और बंटी (22) की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों का शव गांव के बाहर एक धार्मिक स्थल के पास तो वहीं, युवती का शव उसके घर के कमरे में पड़ा मिला। वहीं, डबल मर्डर की सूचना पर सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल में जुट गई।

Lover couple lost life in Shahjahanpur, police engaged in investigation

यह वारदात शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के नोगवां निरोत्तम गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, आशीष कुमार (25) शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे परिजनों को बिना कुछ बताये घर से निकल गया। सुबह करीब पांच बजे आशीष का शव गांव के बाहर धार्मिक स्थल के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। उनके सीने में गोली लगी थी। वहीं, कुछ देर बाद आशीष के पड़ोसी कृष्णपाल सिंह की बेटी बंटी (22) की भी गोली लगने से मौत की चर्चा होने लगी।

वहीं, डबल मर्डर की सूचना पर सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस जब कृष्णपाल सिंह घर पहुंची तो दूसरी मंजिल के कमरे में बंटी का शव खून से लथपथ पड़ा था। बंटी के भी सीने में गोली लगी थी। दोनों शव के पास असलाह नहीं मिले। तो वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि दोनों आपस में प्रेम करते थे, लेकिन युवती के पिता कृष्णपाल को दोनों के बीच संबंध स्वीकार नहीं थे। क्योंकि आशीष पहले से शादी शुदा था। वहीं, आशीष के पिता सुखपाल ने आरोप लगाया कि बंटी के पिता कृष्णपाल ने दोनों की गोली मारकर हत्या की है।

सीओ परमानंद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा जो तहरीर देगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में पता चला है कि आशीष शादीशुदा था और पंजाब में नौकरी करता था। वो दो हफ्ते पहले एक बेटी का पिता बना था, जिसकी वजह से छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। वहीं, युवती की शादी नवरात्र में होनी तय थी। युवती के घरवाले घटना के बाद फरार हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+