यूपी में इस बार मायावती की सरकार बनेगी, बोलते ही कांग्रेस समर्थक ने मारी गोली

Uttar pradesh news, शाहजहांपुर। हाल ही हुए चुनाव में तीन राज्यों में कांग्रेस जीती। मगर, यूपी में कांग्रेसी ने एक बुजुर्ग से जब सुन लिया कि मायावती की सरकार बनेगी तो उसे गोली मार दी। दोनों के बीच दरअसल कांग्रेस को मिली जीत पर चर्चा हो रही थी। इसी बातचीत में जब बुजुर्ग ने दो टूक कहा कि अबकी मायावती की सरकार बनेगी तो कांग्रेस समर्थक को गुस्सा आ गया। उसने मारपीट शुरू कर दी और फिर बुजुर्ग पर गोली भी चला दी।

पप्पू नाम के कांग्रेसी ने गोली मारी

पप्पू नाम के कांग्रेसी ने गोली मारी

मामला शाहजहांपुर जिले के घटना थाना मदनापुर के सिदातपुर गांव का है। कांग्रेसी की गोली से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सिदातपुर के रहने वाले 60 वर्षीय श्रीपाल पङोस के गांव में दोस्त से मिलने के लिए गए थे। श्रीपाल ने बताया कि बीती रात घर आने में देर हो गई। गांव में अलाव जल रहा था। लोग इकट्ठा थे और चुनाव की चर्चा हो रही थी। गांव में पप्पू नाम का युवक कांग्रेस समर्थक है। चर्चा के वक्त पप्पू ने कहा कि तीन राज्यों में चुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस जीती है और अब यूपी में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। तभी वहां पर बीएसपी समर्थक श्रीपाल ने कहा कि इस बार मायावती की सरकार बनेगी।

बुजुर्ग माया का सपोर्टर है

बुजुर्ग माया का सपोर्टर है

घायल के मुताबिक, वह हरिजन है। इसलिए चुनाव कोई सा हो लेकिन वोट हमारा मायावती को ही जाता है। मायावती की जीत की बात सुनते ही पप्पू गुस्से में आ गया और उसने थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद जब श्रीपाल ने भागने की कोशिश की तो रास्ते में उसको घेर लिया। आरोप है कि पप्पू ने उसे घेरकर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस कर रही जांच

ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ इस्तेखार अहमद ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गोली क्यों मारी गई है, इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि चुनाव को लेकर बात हो रही थी। तभी गोली चली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+